झारखंड की 26 वर्षीय युवती की पर्यटन नगरी मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

नवीन समाचार, मसूरी, 14 जनवरी 2025 (26-year Girl Died under Suspicious Circumstances)। झारखंड के रांची से पर्यटन नगरी मसूरी घूमने आई एक 26 वर्षीय युवती निकिता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निकिता अपने दो दोस्तों के साथ मसूरी के एक होटल में ठहरी हुई थी। सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे तत्काल मसूरी उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें :
हृदयाघात : कारण, बचाव एवं उपचार की आधुनिक एवं पारंपरिक विधियां… लौकी हो सकती है बेहद उपयोगी…
मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि मृतका की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया यह हृदयाघात का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
झारखंड से मसूरी घूमने आई थी तीन सहेलियां
पुलिस ने बताया कि निकिता चौधरी पुत्री प्रताप कुमार अपने दो दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आई थी। तीनों एक होटल में रुके हुए थे। घटना के समय निकिता के साथ उसके दोस्त मौजूद थे। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ की है और मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
पुलिस कर रही मामले की विस्तृत जांच
कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके दोस्तों और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सके। प्रथम दृष्टया यह हृदयाघात का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। (26-year Girl Died under Suspicious Circumstances)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(26-year Girl Died under Suspicious Circumstances, Dehradun News, Mussorie News, Suspicious Death, Heart Attack, Jharkhand Girl Death, Suspicious Circumstances, Elderly Found Dead, A 26-year-old girl from Jharkhand died under suspicious circumstances in the tourist city of Mussoorie,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.