December 10, 2025

32 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को कमरे में विस्फोटक से उड़ाया, हाथ और सिर के धड़ से अलग होकर चीथड़े उड़े…

0
(Dehradun-Nainital Resident Student CommitSuicide) (Bageshwar-Body of a Woman in Saryu River (Halduchaud-Speeding Car took life of Businessman (Teen Son of former GramPradhan Sirodi found dead Sensation in Sirodi due to death of Pradhans Son (Woman dies in Leopard Attack Panic in Bhujiaghat)
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 5 जून, 2024 (32-year Man blew himself with explosive in Thal)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के थल में एक 32 वर्षीय व्यक्ति द्वारा विस्फोटक सामग्री से खुद को उड़ाने की जानलेवा की बड़ी दुःखद घटना सामने आयी है। धमाका इतना भयावह था कि उसमें व्यक्ति के दांये हाथ और सिर के चीथड़े उड़कर धड़ से अलग हो गये और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

32-year Man blew himself with explosive in Thal, Young Man's Head And Hand Blown Up By Explosive Inside House In Thal -  Pithoragarh News - Pithoragarh News:थल में घर के भीतर विस्फोटक से उड़ा युवक  का सिर और हाथस्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थल के पुराना स्टेशन निवासी 32 वर्षीय जगदीश राम पुत्र स्वर्गीय चंचल राम ने अपने कमरे में विस्फोटक सामाग्री से खुद को उड़ा दिया। घटना के दौरान वह अपने कमरे में अकेला था। जोर के धमाके की आवाज सुनकर लोग उसके कमरे की ओर दौड़े तो कमरे का दृश्य देखकर लोग सहम गए।

लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल थल थाने को दी। मौके पर पहुंचे एसआई राकेश शर्मा, वरिष्ठ आरक्षी सुरेश चंद्र व मुकुल जोशी ने शव को पंचनामे की कार्रवाई के उतरांत पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग भिजवाया।

कहां से मिली विस्फोटक सामग्री (32-year Man blew himself with explosive in Thal)

इस घटना में यह बड़ा प्रश्न भी उठ रहा है कि मेहनत-मजदूरी का काम करने वाले जगदीश राम ने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के लिए इतना भयावह तरीका क्यों अपनाया और उसे विस्फोटक कहां से मिला। उम्मीद है कि पुलिस इन प्रश्नों के उत्तर भी अपनी जांच में तलाशेगी। इस घटना के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं।

बताया गया है वर्ष 2014 में रावलखेत में भी एक व्यक्ति ने विस्फोटक सामाग्री के साथ खुद और मकान को उड़ा दिया था। बताया जा रहा है कि यहां लोग स्थानीय रामगंगा नदी में मछलियां पकड़ने के लिये विस्फोटक का प्रयोग करते हैं। सभव है कि वह ऐसे ही किसी व्यक्ति से विस्फोटक लेकर आया होगा। (32-year Man blew himself with explosive in Thal)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (32-year Man blew himself with explosive in Thal, Thal, Pithauragarh, Man blew himself with explosive, arms and head were blown to pieces, separated from the torso, Sir dhad se Alag uda)

Leave a Reply

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :