रात में बदल गये कई जिलों के जिलाधिकारियों सहित 45 अधिकारी, कुमाऊं कमिश्नर को मिली नई बड़ी जिम्मेदारी

नवीन समाचार, देहरादून, 4 सितंबर 2024 (45 IAS-PCS officers including DMs of Transfered)। उत्तराखंड में देर रात 45 अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन के साथ बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत को डॉ. पराग मधुकर धकाते की जगह सचिव मुख्यमंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि हरिश्चंद्र सेमवाल को नया आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का दायित्व सौंपा गया है। देखें पूरी स्थानतारण सूची :https://x.com/navinsamachar/status/1831406273872719944
महत्वपूर्ण जिलों के जिला अधिकारियों के हुए स्थानांतरण (45 IAS-PCS officers including DMs of Transfered)


देहरादून जिले के डीएम सोनिका की जगह अब सविन बंसल को नियुक्त किया गया है। हरिद्वार के डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की जगह कर्मेंद्र सिंह को डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। पिथौरागढ़ की डीएम रीना जोशी का स्थान विनोद गिरी गोस्वामी ने लिया है। बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल का स्थानांतरण अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पद पर किया गया है और उनकी जगह आशीष भटगई को नियुक्त किया गया है।
इनके साथ ही चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का स्थानांतरण मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई और सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया गया है। उनकी जगह केएमवीएन के एमडी संदीप तिवारी को दी गई है। वहीं अल्मोड़ा के डीएम विनीत तोमर का स्थानांतरण एमडी प्रबंधन केएमवीएन के पद पर किया गया है। उनकी जगह आलोक कुमार पांडे को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है। गौरतलब है कि विनीत इससे पहले भी केएमवीएन के एमडी रह चुके हैं।
कुछ अधिकारियों को किया गया हल्का
उत्तराखंड सरकार में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रमुख सचिव आरके सुधांशु से राजस्व विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। इसी तरह आईएफएस अधिकारी डॉ. पर मधुकर धकाते को मुख्यमंत्री के सचिव पद से और एल फेनई से अल्पसंख्यक कल्याण और अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी भी हटा दी गई है।
इसी तरह आर मीनाक्षी सुंदरम की जिम्मेदारियों में कटौतीरू सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को भी हल्का किया गया है। उनके पास से श्रम, सचिव मुख्यमंत्री और कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। शैलेश बगौली से उच्च शिक्षा विभाग, पंकज कुमार पांडे से आयुष विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है, और उन्हें श्रम और कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।(45 IAS-PCS officers including DMs of Transfered)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(45 IAS-PCS officers including DMs of Transfered, Uttarakhand, Transfers, 45 officers including District Magistrates of many districts, replaced overnight, Kumaon Commissioner got a new big responsibility, Deepak Rawat, Dhiraaj Garbyal, Soniki, Vineet Tomar, Dr. Sandeep Tiwari, Neha Joshi, Anuradha Pal,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.