गंगोलीहाट की 16 वर्षीय नाबालिग से 6 लोगों ने किया दुष्कर्म, ब्लेकमेल कर एक वर्ष से कर रहे थे शारीरिक शोषण

प्रतीकात्मक चित्र
नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 13 अगस्त 2024 (6 People Raped a 16 year old Minor of Gangolihat)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पीड़िता के अनुसार उसके साथ अलग-अलग समय पर 6 लोगों ने दुष्कर्म किया है। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन लोगों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है।
पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव ने मंगलवार को इस पूरे मामले का अनावरण किया। बताया कि बीते दिनों एक व्यक्ति ने गंगोलीहाट थाना में शिकायत दी थी कि कई लोगों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
बताया कि अक्टूबर 2023 में किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपित के दोस्तों ने भी किशोरी के साथ गलत काम किया। आरोप है कि पीड़ित किशोरी अपने दादा-दादी के साथ रहती है और उसके दादा-दादी जब भी घर से बाहर होते थे तो आरोपित किशोरी के साथ दुष्कर्म करते थे।
तबीयत खराब होने पर खुला राज (6 People Raped a 16 year old Minor of Gangolihat)
बताया गया है कि एक दिन पीड़िता की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे चिकित्सकों को दिखाया तो मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपित एक वर्ष से पीड़िता को ब्लैकमेल करके उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों राहुल सिंह उर्फ चंचल सिंह निवासी बिगराबाग खटीमा उधमसिंह नगर, विनोद सिंह खाती निवासी गंगोलीहाट थाना पिथौरागढ़ और गोपाल सिंह निवासी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया है। (6 People Raped a 16 year old Minor of Gangolihat)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (6 People Raped a 16 year old Minor of Gangolihat, Uttarakhand News, Pithauragarh News, Gangolihat News, Balatkar, Gang Rape, Dushkarm, Minor Girl, Nabalig, Blackmal, Gangolihat, Sexually exploitation, Raped,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.