तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार बुजुर्ग को 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, नैनीताल पुलिस कर रही जांच

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 9 नवंबर 2024 (A speeding Truck dragged Bikeer for 300 Meters)। हल्द्वानी-रामनगर राज्य मार्ग पर कालाढूंगी के निकट बौर पुल के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय खीमानंद जोशी बाइक से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और उनकी बाइक को लगभग 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। मौके पर राहगीरों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने वाहन रोका। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
परिवार में शोक की लहर
मृतक खीमानंद जोशी के परिवार में उनके दो पुत्र हैं। एक पुत्र भारतीय सेना में सेवारत है और दूसरा आंचल दुग्ध प्लांट में कार्यरत है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए।
पुलिस कर रही जांच (A speeding Truck dragged Bikeer for 300 Meters)
दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित किया। कालाढूंगी के थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार होना दुर्घटना का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के समय के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(A speeding Truck dragged Bikeer for 300 Meters, Nainital News, Kaladhungi News, Kaladhungi Accident, Accident, Bike Accident, Haldwani, Kaladhungi, Road Accident, Elderly Man Dies, Truck Collision, Traffic Jam, Police Investigation, Uttarakhand News, Highway Accident, Family in Mourning, A speeding truck dragged an elderly bike rider for 300 meters, Nainital police is investigating,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.