हल्द्वानी में मूर्ति खंडित होने से आक्रोश, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार…

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 24 सितंबर 2024 (Anger due to Vandalization of Statue in Haldwani)। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में सिंधी चौराहे पर स्थित होली ग्राउंड में सोमवार देर रात भक्त प्रह्लाद की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। इस पर क्षेत्रीय लोग आक्रोशित हो गए। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने होली ग्राउंड में हंगामा किया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई (Anger due to Vandalization of Statue in Haldwani)
मूर्ति खंडित होने के बाद हुए हंगामे के बाद पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सक्रियता और गंभीरता बरतते हुए पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत इलाके की दुकानें बंद करा दीं और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में आ गई है, और आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
17 सितंबर को ही खंडित हो गई थी मूर्ति !
यह भी कहा जा रहा है कि मूर्ति 17 सितंबर को ही खंडित हो गई थी, लेकिन इसका पता एक सप्ताह बाद सोमवार 23 सितंबर को चला। इसके बाद हल्द्वानी में माहौल गरम हो गया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना के पीछे गणपति महोत्सव के दौरान टेंट खोलते समय एक बल्ली मूर्ति पर गिर गई थी, जिससे वह खंडित हो गई। लेकिन मजदूरों ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
होली ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो-वेंडर जोन घोषित (Anger due to Vandalization of Statue in Haldwani)
पुलिस ने इस मामले में आरोपित सोनू कुमार, जो टेंट हाउस कर्मी है और मूल रूप से दरभंगा, बिहार का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकन के लिए होली ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को नो-वेंडर जोन घोषित कर दिया गया है। इस इलाके में अब कोई रेड़ी या ठेला नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा होली ग्राउंड के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। (Anger due to Vandalization of Statue in Haldwani)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Anger due to Vandalization of Statue in Haldwani, Nainital News, Haldwani News, Anger, Hinduvadi, Hinduvadi Akroshit, Moorti Khandit, Vandalization of Statue, Anger due to Vandalization of Statue in Haldwani, police arrested the accused,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.