हल्द्वानी में ऑटो चालक की एक और हरकत, महिला शिक्षिका रही निशाने पर, पुलिस नहीं कर पा रही ऑटो चालकों पर नियंत्रण

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 5 सितंबर 2024 (Auto Driver targeted a Lady Teacher in Haldwani)। देश-प्रदेश के साथ नैनीताल जनपद और खासकर हल्द्वानी महिलाओं के प्रति अपराधों के लिये लगातार कुख्यात होता जा रहा है। हल्द्वानी में ऑटो वालों के द्वारा महिलाओं, युवतियों, नाबालिगों को ले जाकर अपराध किये जाने की कई चिंताजनक घटनाएं आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लगा पा रही है।
अब इसी कड़ी में हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में शिक्षक दिवस के एक दिन बाद एक शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना का आरोपित ऑटो चालक फिलहाल फरार है। इस घटना से सहमी शिक्षिका ने तीन घंटे बाद थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है, और पुलिस पर त्वरित कार्रवाई का दबाव है।
ऐसे रहा घटनाक्रम (Auto Driver targeted a Lady Teacher in Haldwani)
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका लामचौड़ स्थित एक विद्यालय में पढ़ाती हैं। गुरुवार को दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच उन्होंने विद्यालय से घर जाने के लिए लामाचौड़ चौराहे से एक ऑटो लिया। लेकिन चारधाम मंदिर के पास पहुंचकर, ऑटो चालक ने वाहन को गलत दिशा में मोड़ दिया और छेड़छाड़ करने लगा। शिक्षिका किसी तरह वहां से बचकर भागने में सफल हुई।
आरोप है कि चालक ने इस दौरान उन्हें चाकू दिखाकर डराने की कोशिश भी की। मुखानी के थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि पीड़िता ने शाम 6 बजे थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपित की पहचान होते ही उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Auto Driver targeted a Lady Teacher in Haldwani)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Auto Driver targeted a Lady Teacher in Haldwani, Nainital News, Haldwani News, Mukhani, Crime Against Women, Lady teacher, Auto Driver, Another act of auto driver in Haldwani, female teacher was targeted, police is unable to control auto drivers,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.