एक वर्ष बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की भवाली नगर इकाई का पुनर्गठन, कंचन बने अध्यक्ष-हर्षवर्धन महामंत्री

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 मई 2025 (Bhawali Vyapar Mandal President-Secratary Appoint)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नैनीताल जनपद की भवाली नगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए कंचन साह को अध्यक्ष एवं अमित पांडेय को महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय के माध्यम से की गई है।
जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से लगभग एक वर्ष पूर्व नगर इकाई की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। अब आवश्यकताओं को देखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय व्यापारियों ने विश्वास जताया कि नवगठित नेतृत्व स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रियता से कार्य करेगा।
नवगठित कार्यकारिणी को क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या, कैलाश सुयाल, प्रकाश आर्या, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भैय्यू वर्मा, हिमांशु बिष्ट, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल, दिनेश आर्या, प्रशांत जोशी, आशु चंदोला, राजीव पांडेय, भीमताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, संतोष तिवारी, भावेश तिवारी, प्रमोद बिष्ट, मनोज भट्ट, सुधा आर्या सहित अनेक व्यापारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
भारत-पाक तनाव के बीच सड़क पर उतरे पुलिस के अधिकारी (Bhawali Vyapar Mandal President-Secratary Appoint)
नैनीताल। भारत-पाक के तनाव एवं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सक्रियता के बीच जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु नैनीताल पुलिस प्रशासन सतर्कता की उच्चतम स्थिति में है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के निर्देशों पर सभी राजपत्रित अधिकारी दिन-रात्रि स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी कर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है तथा रात्रि गश्त को अधिक सघन बनाया गया है।
जिले के सभी प्रमुख मार्गों, स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों व संभावित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है और सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने अधीनस्थ बल सहित क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है ताकि जनता को सुरक्षा का स्पष्ट अनुभव हो और शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस बल ने चुस्त-दुरुस्त और तत्पर बनाए रखने के उद्देश्य से की परेड (Bhawali Vyapar Mandal President-Secratary Appoint)
नैनीताल। पुलिस बल को चुस्त-दुरुस्त और तत्पर बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का आकलन किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
परेड के दौरान एसएसपी ने जवानों की ड्रिल, शस्त्र अभ्यास और पंक्ति अनुशासन की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों से “स्वस्थ शरीर, सक्षम पुलिस” के सिद्धांत को अपनाने और फिटनेस को अपनी प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि एक चुस्त पुलिसकर्मी ही जनता की सेवा में पूरी तरह सक्षम हो सकता है। इस मौके पर एसपी अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ भवाली प्रमोद कुमार साह, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक हरिकेश सहित समस्त थाना प्रभारी और अधीनस्थ पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। (Bhawali Vyapar Mandal President-Secratary Appoint)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Bhawali Vyapar Mandal President-Secratary Appoint, Nainital News, Bhowali Vyapar Mandal, Niyukti-Manonayan, Nainital Police, Prantiya Udyog Vyapar Mandal, Bhawali city unit of the Provincial Industry Trade Board reorganized, Bhowali Business Association, Kanchan Sah, Amit Pandey, Vipin Gupta, Harshvardhan Pandey, Traders Association Nainital, Operation Sindoor, India Pakistan Tension, Nainital Police, PN Meena SSP, Uttarakhand Police Parade, Fit Police Force, Law And Order Uttarakhand, Bhowali Municipality, Nainital Latest Updates, Sarita Arya MLA, Rajendra Prasad Hotel Association, Bhimtal Business News, Uttarakhand Business Community,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।

You must be logged in to post a comment.