नैनीताल : संदिग्ध परिस्थितियों में 50 प्रतिशत तक जल गया 23 वर्षीय युवक

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 नवंबर 2024 (Bhumiyadhar-23-year old Youth Burnt 50 percent)। शहर के समीपस्थ भूमियाधार क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक 50 प्रतिशत तक यानि काफी गंभीर रूप से जल गया है। युवक के परिजन इसे शॉर्ट सर्किट से हुई दुर्घटना बता रहे हैं, लेकिन घटना के संदिग्ध पहलुओं के कारण अन्य कारणों की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर संदर्भित किया गया है।
पड़ोसियों की मदद से पहुंचाया गया चिकित्सालय

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमियाधार निवासी मनोज कुमार रोज की तरह सोमवार को काम पर गये थे। घर पर उनका बेटा 23 वर्षीय प्रियांशु कुमार और उसकी पत्नी मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने मनोज कुमार को फोन पर बताया कि उनका बेटा झुलस गया है।
प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर संदर्भित
पड़ोसियों ने प्रियांशु को तत्काल बीडी पांडे चिकित्सालय पहुंचाया, जहां करीब दो घंटे तक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर संदर्भित कर दिया। चिकित्सक डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि युवक 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है।
शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण? (Bhumiyadhar-23-year old Youth Burnt 50 percent)
परिजनों का कहना है कि प्रियांशु घर के काम में व्यस्त था और शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास में वह झुलस गया। हालांकि घटना के संदिग्ध पहलुओं के कारण पारिवारिक विवाद के बाद युवक द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने की भी चर्चा हो रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। अलबत्ता पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Bhumiyadhar-23-year old Youth Burnt 50 percent, Nainital News, Bhumiyadhar News, Aag, Fire, Bhumiyadhar Youth Burnt, suspicious circumstances, 23-year-old youth burnt to 50 percent under suspicious circumstances, Nainital, Bhumiyadhar, Burn Injury, Short Circuit, Suspicious Case, Family Dispute, Medical Referral,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.