साड़ी पहने और लिपस्टिक व काजल सहित महिलाओं के पूरे मेकअप में रस्सी से लटका हुए पाया गया 22 वर्षीय कर्मचारी का शव

नवीन समाचार, मसूरी, 17 अक्तूबर 2024 (Body of 22Year Employee found in Feminine Makeup)। मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएस) के एक 22 वर्षीय कर्मचारी द्वारा अजीबोगरीब तरीके से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक साड़ी पहने और लिपस्टिक व काजल सहित महिलाओं के पूरे मेकअप में था, और रस्सी से लटका हुए पाया गया।
पंतनगर में भी इसी तरह मिल था एक अधिकारी का शव
उल्लेखनीय है कि यह उत्तराखंड में अपनी तरह की दूसरी घटना है, इससे पूर्व राज्य के पंतनगर में एक शादीशुदा अधिकारी का शव भी करीब-करीब इसी तरह महिलाओं के मेकअप में मिला था। इन घटनाओं से आत्महत्या के कारणों के पीछे किसी गहरे मानसिक या यौनिक मुद्दे की संभावना को लेकर भी जांच चल रही है। पढ़ें पूर्व समाचार : फंदे से लटका मिला एयर ट्रैफिक कंट्रोल के प्रभारी का शव, चेहरे पर महिलाओं की तरह मेकअप किया हुआ था
फंदे से लटका मिला एयर ट्रैफिक कंट्रोल के प्रभारी का शव, चेहरे पर महिलाओं की तरह मेकअप किया हुआ था
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुकूल रावत पुत्र विपेंद्र सिंह रावत मूल रूप से श्रीनगर गढ़वाल के उफल्डा का निवासी था और डेढ़ साल पहले एलबीएस अकादमी में मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) के रूप में नियुक्त हुआ था। वह अकादमी के हैप्पी वैली स्थित सरकारी क्वार्टर में अकेले रहता था।
गुरुवार को अनुकूल जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो सहकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका कमरा अंदर से बंद मिला। उसके दरवाजे को पुलिस ने कारपेंटर की मदद से तोड़ा। अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था—अनुकूल साड़ी पहने और लिपस्टिक व काजल सहित पूरे मेकअप में था, और वह रस्सी से लटके हुए पाया गया। पुलिस ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाकर शव को नीचे उतारा।
जांच सेक्सुअल डिसऑर्डर सहित अन्य संभावनाओं से की जा रही है (Body of 22Year Employee found in Feminine Makeup)
मसूरी के कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार आत्महत्या के इस मामले की जांच सेक्सुअल डिसऑर्डर सहित अन्य संभावनाओं से की जा रही है। अनुकूल का व्यवहार अन्य कर्मचारियों से सीमित था और वह किसी से ज्यादा घुल-मिल नहीं रहा था। पुलिस ने अनुकूल के परिवार को सूचित कर दिया है, जो रात तक मसूरी पहुंचने वाले हैं। (Body of 22Year Employee found in Feminine Makeup)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Body of 22Year Employee found in Feminine Makeup, Dehradun News, Mussoorie News, Male Employee Suicide in Feminine Make Up, Mussoorie, Mussoorie Suicide, LBS Academy, Gender Identity, Sexual Disorder, MTS Staff, Uttarakhand News, Police Investigation, The Dead body of a 22-year-old employee was found hanging from a rope, wearing a sari and full feminine make-up, including lipstick and mascara,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.