आईटीबीपी के 39 जवानों से भरी बस सड़क पर पलटी, मची चीख-पुकार

नवीन समाचार, टिहरी, 5 अक्तूबर 2024 (Bus full of 39 ITBP Soldiers overturned on Road)। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को जनपद टिहरी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से भरी बस पलटने से बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 39 जवानों में से सात जवान घायल हो गए। दैवयोग से दुर्घटना में कोई गंभीर हानि नहीं हुई और सभी घायल जवानों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अलबत्ता दुर्घटना के दौरान मौके पर मौके पर दुर्घटना की बड़ी विभीषिका की संभावना को देखते हुए चीख-पुकार मच गई।
शाम करीब 4 बजे ताछिला के पास हुई दुर्घटना (Bus full of 39 ITBP Soldiers overturned on Road)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम करीब 4 बजे ताछिला के पास हुई, जब बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) फकोट में भर्ती कराया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में कुल 39 जवान सवार थे। सभी जवानों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई, और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर जल्द राहत कार्य शुरू कर दिया गया था, और अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। (Bus full of 39 ITBP Soldiers overturned on Road)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Bus full of 39 ITBP Soldiers overturned on Road, Tehri News, Accident News, Accident with ITBP soldiers, Bus Overturned, A bus full of 39 ITBP soldiers overturned on the road, causing a lot of commotion,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.