December 13, 2025

2 बच्चों का पिता और 4 बच्चों की माँ एक साथ अपने घरों से फरार, हाल ही में हुई है पुरुष की पत्नी की मौत

(Groom Waited at the Wedding-Bride Ran with Lover (2 Married Women Ran away with their lovers with) (Girl reached Lovers house-Insisted for Marriage UCC-Marriage-Divorce-Live-in Registration in UK
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 15 सितंबर 2024 (Father of 2 and Mother of 4 children fled away)समाज में परिवार कमजोर हो रहे हैं और लोग फिल्मी कहानियों को सच और प्रेम संबंधों को सर्वोपरि मानकर अपना व दूसरों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लंढौरा में 2 बच्चों के पिता और 4 बच्चों की माँ के एक साथ अपने घरों से फरार होने की ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में महिला के पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला को लेकर भागे पुरुष की पत्नी की कुछ माह पूर्व हि मौत हुई है। 

पति की वजह से प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी महिला (Father of 2 and Mother of 4 children fled away)

(Father of 2 and Mother of 4 children fled away) mahilla par aese chada pyar ka rang ki frar hue shadishuda aadmi ke sang  woman elopes with married man haridwar महिला पर ऐसे चढ़ा प्यार का रंग की  फरार हुई शादीशुदा आदमीप्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी की मृत्यु के बाद पति की एक पड़ोस की महिला से बातचीत शुरू हो गई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। मगर पड़ोसन भी शादीशुदा थी। उसके पति ने इस बात का पता चलने पर इसका विरोध किया और अपनी पत्नी को प्रेमी से बातचीत बंद करने के लिए भी कहा। इससे पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे।

यह भी पढ़ें :  👉🚨हल्द्वानी कोतवाली में सिपाही ने पहले बुजुर्ग की नाक तोड़ी, फिर कान पकड़कर-पैर छूकर मांगी माफी; जानें—ऐसे मामलों में पुलिस कर्मियों पर क्या कार्रवाई हो सकती है ?

पति की निगरानी के कारण महिला और उसके प्रेमी का मिलना मुश्किल हो गया था। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दोनों ने योजना बनाई। योजना के अनुसार रात को पति के सोने के बाद महिला ने अपने प्रेमी से मुलाकात की और दोनों एक अज्ञात स्थान पर चले गए।

शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि युवक दो बच्चों का पिता है और महिला के चार बच्चे हैं। महिला के भाग जाने के बाद उसके पति ने उसकी खोजबीन की और रिश्तेदारों से संपर्क साधा, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। आखिरकार उसने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की।

चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि अभी तक महिला के पति ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जैसे ही शिकायत प्राप्त होगी, मामले की जांच की जाएगी। (Father of 2 and Mother of 4 children fled away)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Father of 2 and Mother of 4 children fled away, Uttarakhand News, Haridwar News, Landhaura News, Love Affiair, Premi Farar, Adhed Premi Farar, Father of 2 children and the Mother of 4 children fled from their homes together, Man’s wife died recently,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :