आश्चर्यजनक: गर्भवती स्त्री की भांति सात महीने के बच्चे के पेट में मिला भ्रूण, निकली ‘भ्रूण में भ्रूण’ की दुर्लभ घटना

नवीन समाचार, देहरादून, 21 अगस्त 2024 (Fetus Found in Stomach of Child like Pregnant)। देहरादून के हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सात माह की उम्र के दुधमुंहे बच्चे के पेट में मानव भ्रूण यानी मनुष्य का विकसित हो रहा बच्चा मिला है। बच्चे का पेट लगातार बढ़ रहा था। जांच कराने पर बच्चे के पेट में एक अविकसित भ्रूण मिलने की पुष्टि हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सात माह के बच्चे का पेट लगातार बढ़ने पर जब उसकी मां ने इस पर ध्यान दिया तो चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन उपचार के बाद भी बच्चे का पेट गर्भवती स्त्री की भांति बढ़ता चला गया।
इस पर परिवार के सदस्यों ने उसे हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में वरिष्ठ बाल शल्य-चिकित्सक डॉ. संतोष सिंह को दिखाया। प्राथमिक जांच में डॉ. सिंह को पेट में किसी असामान्य गांठ होने का संदेह हुआ। लेकिन जब एक्स-रे किया गया तो पता चला कि रिंकू के पेट में एक भ्रूण पल रहा था।
‘फीटस-इन-फीटू’ यानी ‘भ्रूण में भ्रूण’ की दुर्लभ घटना (Fetus Found in Stomach of Child like Pregnant)
डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि इसे मेडिकल भाषा में ‘फीटस-इन-फीटू’ यानी ‘भ्रूण में भ्रूण’ कहा जाता है। यह एक अत्यंत असामान्य घटना है जिसमें बच्चा जब अपनी मां के गर्भ में भ्रूण की अवस्था में होता है, तभी उसके विकास के दौरान एक अन्य भ्रूण उसके अंदर परजीवी की तरह विकसित होने लगता है। इस स्थिति का पता अल्ट्रासाउंड के माध्यम से मां के गर्भ में ही लगाया जा सकता है, लेकिन अधिकतर मामलों में इसका पता जन्म के बाद ही चलता है।
बहरहाल, डॉ. सिंह ने बच्चे के पेट का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट में पल रहे भ्रूण को निकाल दिया है। ऑपरेशन के चार दिन बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है और उसे घर भेज दिया गया है।
डॉ. सिंह के अनुसार फीटस-इन-फीटू की घटना लगभग पांच लाख में से एक गर्भावस्था में ही हो सकती है। आमतौर पर इस स्थिति का पता शिशु के पेट के असामान्य तरीके से बढ़ने के कारण एक से दो वर्ष की आयु में चलता है। इस दुर्लभ और जटिल मामले का समाधान कर डॉ. सिंह और उनकी टीम ने बच्चे को एक नई जिंदगी दी है, जो चिकित्सा विज्ञान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। (Fetus Found in Stomach of Child like Pregnant)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Fetus Found in Stomach of Child like Pregnant, Uttarakhand, Dehradun News, Surprising, Pregnant woman, Fetus, Bhroon, Fetus found in the stomach of a 7-month-old child, rare incident of ‘fetus in fetus’,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.