December 16, 2025

हल्द्वानी की महिला ने अपने पति पर लगाए अवैध संबंध और दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप, मारपीट कर घर से निकाला…

(Woman Thrown out after giving Birth to Daughter) (Mother of 2Children Ran Away with HusbandsFriend) (Married woman got married again-left her nowhere) Women Stopped second Marriage of her Husband (BJP Mahila Morcha Accused of Sexually Abusing)
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

दिल्ली निवासी युवक पर अवैध संबंध और मारपीट का आरोप, हल्द्वानी की महिला ने पुलिस को दी शिकायत

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 1 दिसंबर 2024 (Haldwani-Husband having Extramarital Affair)मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध और दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला की तहरीर पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। 

शादी के बाद पता चली पति के अवैध संबंधों की कहानी 

vivahettar avaidh any se sambadh pati patni aur woh, (Haldwani-Husband having Extramarital Affair)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि नवंबर 2023 में उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक से धार्मिक रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी। मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार गहने और नकदी भी दी थी। शादी के बाद जब वह दिल्ली पहुंची, तो कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर घर में आए दिन विवाद होने लगे।

यह भी पढ़ें :  👉📰अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नैनीताल की शोधार्थी को अवॉर्ड, शिक्षकों-समाजसेवियों को सम्मान की घोषणा और लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा का नागरिक अभिनंदन...

दहेज के लिए प्रताड़ना

पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उसका पति, सास और ससुर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने बताया कि जब उसने अपने मायके वालों को उत्पीड़न की जानकारी दी, तो उन्होंने ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं हुए।आरोप है कि कुछ दिनों बाद पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पुलिस ने दर्ज किया अभियोग (Haldwani-Husband having Extramarital Affair)

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व अन्य संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Haldwani-Husband having Extramarital Affair)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Haldwani-Husband having Extramarital Affair, Haldwani News, Extramarital Affiar, Dowry, Crime Against Women, Haldwani Crime, Dowry Harassment, Domestic Violence, Illegal Relationship, Uttarakhand News, Dowry Harassment, Mukhani Police Station, Haldwani woman accused her husband of having an extramarital affair and dowry harassment, beat him up and threw him out of the house, Vivahettar Sambandh,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :