December 15, 2025

सोशल मीडिया पर दोस्ती की चुकानी पड़ी भारी कीमत: युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग…

(Crazy Lovers Sent Obscene Videos to Girls Fiancé (Rudraprayag-Hyderabad Pornographic Video Sparks) (Sentenced for Obscene Photos of-Women on Media
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 6 अगस्त 2024 (Heavy Price Paid for Friendship on Social Media)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के मुख्यालय रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र एक युवती को अन्जान युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया। उसके सोशल मीडिया वाले दोस्त युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान की उसकी अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। यही नहीं उसके दोस्त भी युवती को ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाया

(Heavy Price Paid for Friendship on Social Media)प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर की रम्पुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिये किच्छा के सिसई बंडिया निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई थी। एक माह पहले युवक ने बेटी को किच्छा बुलाया और धोखे से उसे अपने घर ले गया। वहां परिजनों की अनुपस्थिति में उसने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेटी को पिला दिया।

यह भी पढ़ें :  👉😔पिथौरागढ़ में दो बच्चों की मां को भगा ले गया आधी उम्र का प्रेमी, परिजन नहीं माने तो नदी में फेंककर कर दी हत्या; चार गिरफ्तार

दोस्त भी डालने लगा शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव (Heavy Price Paid for Friendship on Social Media)

आरोप है कि युवक ने अर्ध बेहोशी की हालत में युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच ली। इसके बाद वह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि युवक ने अश्लील फोटो रेशम बाड़ी निवासी अपने दोस्त को भी भेज दी। इसके बाद आरोपित युवक का दोस्त भी युवती को फोन कर ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

इस पर युवती रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और अपने परिवार को आपबीती सुनाई। उसके पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। (Heavy Price Paid for Friendship on Social Media)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Heavy Price Paid for Friendship on Social Media, Dushkarm, Blackmail, Rudrapur, Balatkar, Heavy Price, Friendship on Social Media, Girl raped and blackmailed)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :