हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुकाबले तय…

नवीन समाचार, नैनीताल, 09 सितम्बर 2024 (High Court Bar Association Election 2024 Candida) । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन पत्रों की जाँच के पश्चात सभी 32 नामांकन पत्र वैध पाए गए। किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे सभी पदों पर मुकाबला तय हो गया है।
अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला (High Court Bar Association Election 2024 Candida)
अ
ध्यक्ष पद के लिए दुर्गा सिंह मेहता और विजय भट्ट के बीच सीधा मुकाबला होगा, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु प्रेम कौशल और रजत मित्तल के बीच टक्कर है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) पद के लिए आनंद सिंह मेर और गौरव काण्डपाल चुनावी मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए मधु नेगी सामन्त, नीलिमा मिश्रा और रीता सक्सेना के बीच मुकाबला होगा।
सचिव पद हेतु शक्ति सिंह और वीरेंद्र सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे। उपसचिव प्रशासन पद के लिए बिलाल अहमद और कुंदन सिंह के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहित कुमार और संजय कुमार आमने-सामने होंगे। लाईब्रेरियन पद पर हिमांशु राठौर और प्रभाकर नारायण के बीच टक्कर है।कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों हेतु तेजस अग्रवाल, आयुष गौड़, महबूब राही, ध्रुव चंद्र, प्रेम प्रकाश भट्ट, और ममता आर्या के बीच मुकाबला होगा, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद के लिए उन्नति पंत, सुखबानी सिंह, और स्वलेहा हुसैन (सना) मैदान में हैं। उपसचिव प्रेस पद हेतु राहुल अधिकारी चुनाव लड़ेंगे।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (सामान्य) के पाँच पदों के लिए भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, सौरभ कुमार पांडे, शिवांगी गंगवार, और विश्व प्रकाश बहुगुणा मैदान में हैं। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद पर सोनिका खुल्बे का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। (High Court Bar Association Election 2024 Candida)
नामांकन पत्रों की जाँच के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी बिरेंद्र सिंह अधिकारी के साथ अंजली भार्गव, राजेश शर्मा, गंगा सिंह नेगी, राजेश जोशी, प्रमोद बेलवाल, राजकुमार सिंह, नरेंद्र बाली, गोपाल के०एल वर्मा, विनोद तिवारी, विशाल सिंह मेहरा, शिवानंद भट्ट, निरंजन भट्ट, मीना बिष्ट पचोलिया, ममता जोशी, करण आनंद, पंकज कपिल, दीपा आर्या, शीतल सेलवालू, श्वेता बडौला डोभाल, शिवम राणा, सिद्धार्थ सिंह नेगी, अमनजोत सिंह चड्डा, अविदित नौलियाल, रजनी सुप्याल लटवाल, गरिमा थापा, सैयद काशिफ जाफरी, वंदना सिंह, और अंकुश कुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(High Court Bar Association Election 2024 Candida, High Court Bar Association, Election 2024, Candidates, High court, Election,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.