नैनीताल में नैनीताल के ही कलाकारों के साथ फिल्मायी गयी पलायन का दर्द उकेरने वाली बॉलीवुड फिल्म तिकड़म की रिलीज पर खुशी

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अगस्त 2024 (Hindi Bollywood Film Tikdam Shooted in Nainital)। हार्दिक गुज्जर फिल्म, स्काईलार्क प्रोडक्शन और बैकबेंचर्स पिक्चर्स के बैनर तले विवेक अंचलिया के निर्देशन में तैयार नैनीताल में यहीं के स्थानीय कलाकारों के अभिनय के साथ फिल्मायी गयी बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘तिकड़म’ जिओ सिनेमा पर रिलीज हो गयी है। इस पर स्थानीय कलाकारों के साथ लोगों में खुशी का माहौल है।
बताया गया है कि फिल्म की लगभग पूरी शूटिंग नैनीताल जनपद के खुर्पाताल, मुक्तेश्वर और नैनीताल के विभिन्न स्थलों पर की गई है। फिल्म में 98 प्रतिशत से अधिक कलाकार नैनीताल के ही हैं। फिल्म में कास्टिंग निर्देशक अमित खन्ना के सहयोगी के रूप में नगर के गोलू फिल्म और प्रयोगांक नैनीताल के मदन मेहरा, रोहित वर्मा और कौशल शाह जगाती ने सहायक कास्टिंग समन्वयक के रूप में सहयोग दिया है।
पलायन के दर्द को प्रस्तुत करने वाली फिल्म तिकड़म एक पिता की कहानी है, जो छोटे शहर सुखताल से बड़े शहर में परिवार की आजीविका के लिए पलायन कर रहा है। फिल्म उसके बच्चों के द्वारा उसे रोकने के लिए अपने अध्यापक द्वारा दी गई एक किताब के सहारे किये गये तिकड़मों की कहानी है। (Hindi Bollywood Film Tikdam Shooted in Nainital)
फिल्म में यह कलाकार मुख्य भूमिकाओं में (Hindi Bollywood Film Tikdam Shooted in Nainital)
फिल्म में मिर्जापुर, महारानी, और वासेपुर जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके बॉलीवुड अभिनेता अमित स्याल मुख्य भूमिका में और अरिष्ट जैन, आरोही, दिव्यांश द्विवेदी, नयन भट्ट, अजीत, और जेनिफर के साथ लापता लेडीज फेम दाउद हुसैन, मदन मेहरा, देवेंद्र बिष्ट, कौशल साह जगाती, ध्रुव टम्टा, आकाश नेगी, कल्याणी और नीरज डालाकोटी, डीएन भट्ट, मंजूर हुसैन, अदिति, कमल जोशी, अनवर रजा, उमेश कांडपाल, मुंशीर मलिक, हेमंत बिष्ट, सतीश कुमार, और मेहर सिंह के साथ यश, मीनल जगाती, खुशी, आयुष्मान, वैभव, युवराज, विनायक और आरोही आदि बाल कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Hindi Bollywood Film Tikdam Shooted in Nainital, Nainital News, Films , Film Shooting in Nainital, Film Shooting in Uttarakhand, Tikdam, Bollywood film Tikdam, Film of pain of Migration, Migration,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.