EnglishInternational Phonetic Alphabet – SILInternational Phonetic Alphabet – X-SAMPASystem input methodCTRL+MOther languagesAbronAcoliадыгэбзэAfrikaansअहिराणीajagbeBatak AngkolaአማርኛOboloالعربيةঅসমীয়াаварتۆرکجهᬩᬮᬶɓasaáBatak Tobawawleбеларускаябеларуская (тарашкевіца)Bariروچ کپتین بلوچیभोजपुरीभोजपुरीẸdoItaŋikomBamanankanবাংলাབོད་ཡིག།bòo pìkkàbèromबोड़ोBatak DairiBatak MandailingSahap Simalunguncakap KaroBatak Alas-KluetbuluburaብሊንMə̀dʉ̂mbɑ̀нохчийнchinook wawaᏣᎳᎩکوردیAnufɔЧăвашлаDanskDagbaniдарганdendiDeutschDagaareThuɔŋjäŋKirdkîडोगरीDuáláÈʋegbeefịkẹkpeyeΕλληνικάEnglishEsperantoفارسیmfantseFulfuldeSuomiFøroysktFonpoor’íŋ belé’ŋInternational Phonetic AlphabetGaगोंयची कोंकणी / Gõychi Konknni𐌲𐌿𐍄𐌹𐍃𐌺𐌰 𐍂𐌰𐌶𐌳𐌰ગુજરાતીfarefareHausaעבריתहिन्दीछत्तीसगढ़ी𑢹𑣉𑣉HoHrvatskiհայերենibibioBahasa IndonesiaIgboIgalaгӀалгӀайÍslenskaawainAbꞌxubꞌal PoptiꞌJawaꦗꦮქართული ენაTaqbaylit / ⵜⴰⵇⴱⴰⵢⵍⵉⵜJjuадыгэбзэ (къэбэрдеибзэ)KabɩyɛTyapkɛ́nyáŋGĩkũyũҚазақшаភាសាខ្មែរಕನ್ನಡ한국어kanuriKrioकॉशुर / کٲشُرКыргызKurdîKʋsaalLëblaŋoлаккулезгиLugandaLingálaລາວلۊری شومالیlüüdidxʷləšucidmadhurâमैथिलीŊmampulliMalagasyKajin M̧ajeļമലയാളംМонголᠮᠠᠨᠵᡠManipuriма̄ньсиဘာသာမန်mooreमराठीမြန်မာ閩南語 / Bân-lâm-gú閩南語(漢字)閩南語(傳統漢字)Bân-lâm-gú (Pe̍h-ōe-jī)Bân-lâm-gú (Tâi-lô)KhoekhoegowabNorsk (bokmål)नेपालीनेपाल भाषाli nihanawdmNorsk (nynorsk)ngiembɔɔnߒߞߏSesotho sa LeboaThok NaathChichewaNzemaଓଡ଼ିଆਪੰਜਾਬੀPiemontèisΠοντιακάⵜⴰⵔⵉⴼⵉⵜTarandineрусскийसंस्कृतсаха тылаᱥᱟᱱᱛᱟᱞᱤ (संताली)सिंधीکوردی خوارگDavvisámegiellaKoyraboro SenniSängöⵜⴰⵛⵍⵃⵉⵜတႆးසිංහලᠰᡞᠪᡝSlovenčinaСрпски / srpskiSesothoSENĆOŦENSundaSvenskaŚlůnskiதமிழ்ತುಳುతెలుగుไทยትግርኛትግሬцӀаӀхна мизSetswanaChiTumbukaTwiⵜⴰⵎⴰⵣⵉⵖⵜудмуртУкраїнськаاردوOʻzbekchaꕙꔤTshiVenḓaVènetoWaaleWolofLikpakpaanlYorùbá中文中文(中国大陆)中文(简体)中文(繁體)中文(香港)中文(澳門)中文(马来西亚)中文(新加坡)中文(臺灣)Help इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें Toggleअदालत से हमलावर दोषमुक्त, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिये निर्देश, दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, खिचड़ी भोज और सामूहिक उपनयन संस्कार, शराब की दुकान हटाने की मांग, इस वर्ष लोहड़ी नहीं, किसान दिवस का रोस्टर और बहुउद्देशीय शिविर1. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से हमलावर दोषमुक्त2. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिये सीईओ ने जारी किए निर्देश3. मुखानी सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से मांगे गए बयान4. मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज और बसंत पंचमी पर होगा सामूहिक उपनयन संस्कार5. गाड़ी पड़ाव से शराब की दुकान हटाने की मांग, आर्य समाज ने प्रशासन से किया आग्रह6. पवन कुमार उपाध्याय के निधन के शोक में इस वर्ष लोहड़ी नहीं मनाएगी पंजाबी महासभा7. घघरेटी न्याय पंचायत के हलसौं में कल लगेगा बहुउद्देशीय शिविर8. जिले में किसान दिवस का रोस्टर तैयार, पहला किसान दिवस आज धारी में9. ढोलीगांव में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर, 212 लोगों को मिला सीधा लाभTags (Nainital News 9 Jan 2026) :Like this:Relatedअदालत से हमलावर दोषमुक्त, हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिये निर्देश, दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, खिचड़ी भोज और सामूहिक उपनयन संस्कार, शराब की दुकान हटाने की मांग, इस वर्ष लोहड़ी नहीं, किसान दिवस का रोस्टर और बहुउद्देशीय शिविर1. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से हमलावर दोषमुक्तडॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जनवरी 2026 (Nainital News 9 Jan 2026)। नैनीताल जनपद के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन के न्यायालय ने अवैध शिकार का विरोध करने पर नुकीले हथियार से घायल करने के मामले में आरोपित अक्षय कुमार निवासी डाक बंगला नौकुचियाताल रोड थाना भीमताल को भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 506 के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा है कि अभियोजन पक्ष आरोपित पर आरोप सिद्ध करने के लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत करने में असफल रहा। अभियोजन के अनुसार 29 जुलाई 2023 की शाम भीमताल निवासी संजीव पांडे ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि अक्षय कुमार वर्जित क्षेत्र में मछलियों का शिकार कर रहा था और विरोध करने पर गाली गलौज तथा मारपीट करते हुए नुकीले हथियार से आंख में चोट पहुंचाई। शिकायत के आधार पर भीमताल पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आरोप पत्र दाखिल किया।यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के 7 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती का प्रस्ताव, जल्द चयन बोर्ड को भेजा जाएगा अधियाचन...सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से छह गवाह और आठ दस्तावेज पेश किए गए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने तर्क दिया कि शिकायत बिना हस्ताक्षर के की गयी थी और बयानों में कथित हथियार से वार का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपित को दोषमुक्त करार दिया।2. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिये सीईओ ने जारी किए निर्देशनैनीताल। जनपद नैनीताल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं इसी माह शुरू हो जाएंगी और अगले माह तक चलेंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जावसवाल ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड द्वारा निर्गत शैक्षिक पंचांग के अनुसार आगामी 21 फरवरी से 20 मार्च तक प्रस्तावित वार्षिक बोर्ड परीक्षा से पूर्व छात्रों की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होना है। उन्होंने कहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में जनवरी 2026 के तृतीय और चतुर्थ सप्ताह में तथा शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में फरवरी 2026 के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में विद्यालय स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार कर प्री-बोर्ड परीक्षाएं संपादित कराई जाएंगी। यह भी कहा है कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद विषय अध्यापकों से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय स्तर पर आदर्श मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर उपचारात्मक शिक्षण कार्य नियमित रूप से कराया जाएगा, ताकि वे बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।3. मुखानी सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से मांगे गए बयाननैनीताल। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क पर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के बिना गड्ढा खुला छोड़े जाने और मार्ग पर यातायात जारी रखने के कारण गत 5 जनवरी को एक दुर्घटना में एक 13 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।जांच के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि दुर्घटना के कारणों के संबंध में जानकारी रखने वाले संबंधित या असंबंधित व्यक्ति यदि कोई तथ्य, मौखिक या लिखित बयान अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते हैं तो आगामी सात दिवस के भीतर किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।‘नवीन समाचार’ की ओर से पाठकों से विशेष अपील:3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं। आज के समय में स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को बनाए रखना आसान नहीं है। डिजिटल मंच पर समाचारों के संग्रह, लेखन, संपादन, तकनीकी संचालन और फील्ड रिपोर्टिंग में निरंतर आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। ‘नवीन समाचार’ किसी बड़े कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त रहकर कार्य करता है, इसलिए इसकी मजबूती सीधे-सीधे पाठकों के सहयोग से जुड़ी है। ‘नवीन समाचार’ अपने सम्मानित पाठकों, व्यापारियों, संस्थानों, सामाजिक संगठनों और उद्यमियों से विनम्र अपील करता है कि वे विज्ञापन के माध्यम से हमें आर्थिक सहयोग प्रदान करें। आपका दिया गया विज्ञापन न केवल आपके व्यवसाय या संस्थान को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँचाएगा, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता को भी सशक्त बनाएगा। अग्रिम धन्यवाद। 4. मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज और बसंत पंचमी पर होगा सामूहिक उपनयन संस्कारनैनीताल। वर्ष 1918 से निरंतर धार्मिक और सामाजिक कार्यों में शामिल और एक दशक से सामूहिक संस्कारों का आयोजन करती आ रही नैनीताल की प्राचीन धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा आगामी मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज तथा 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा।यह भी पढ़ें : दो बच्चों की मां का भतीजे ने चुराया दिल, प्रेम विवाह कर दोनों घर चलाने बन गए 'बंटी-बबली' जैसे चोर और….इस संबंध में सभा के अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बावरी ने बताया कि जिन अभिभावकों को अपने बच्चों का उपनयन संस्कार कराना है, उनके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि उपनयन संस्कार में मुंडन, हवन, गायत्री मंत्र जप, गुरु मंत्र दीक्षा और भिक्षाटन जैसे वैदिक अनुष्ठान कराए जाएंगे।5. गाड़ी पड़ाव से शराब की दुकान हटाने की मांग, आर्य समाज ने प्रशासन से किया आग्रहनैनीताल। आर्य समाज नैनीताल ने जन जागरण और समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के उद्देश्य से आर्य समाज मंदिर के पास स्थित गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में स्थित मदिरा की दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। आर्य समाज के मंत्री केदार सिंह ने कहा है कि इस क्षेत्र में शराब की दुकान का संचालन सामाजिक और भावनात्मक नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है, जिससे समाज में अव्यवस्था फैल रही है।गाड़ी पड़ाव जैसे प्रमुख और आवासीय क्षेत्र में शराब की दुकान होने से नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों का युवा वर्ग दिनदहाड़े नशे की गिरफ्त में आ रहा है, जिससे उनका भविष्य और परिवार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। आए दिन धक्का-मुक्की, अभद्र व्यवहार और सड़क पर अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।6. पवन कुमार उपाध्याय के निधन के शोक में इस वर्ष लोहड़ी नहीं मनाएगी पंजाबी महासभानैनीताल। पंजाबी महासभा के सक्रिय सदस्य एवं मनु महारानी के पूर्व मैनेजर पवन कुमार उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर महासभा की ओर से बुधवार को शोक सभा आयोजित की गयी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पवन कुमार उपाध्याय हमेशा महासभा के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे और उनका योगदान अविस्मरणीय है। शोक स्वरूप महासभा ने निर्णय लिया कि इस वर्ष प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला लोहड़ी पर्व आयोजित नहीं किया जाएगा। शोक सभा में प्रवीण शर्मा, राजीव गुप्ता, प्रेम कुमार शर्मा, अमरप्रीत सिंह, संदीप भुल्लर, सुमित खन्ना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।7. घघरेटी न्याय पंचायत के हलसौं में कल लगेगा बहुउद्देशीय शिविरनैनीताल। उत्तराखंड सरकार की ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ पहल को साकार करते हुए विकासखंड बेतालघाट की न्याय पंचायत घघरेटी अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज हलसौं में गुरुवार 8 जनवरी 2026 को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा जनता की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखें।8. जिले में किसान दिवस का रोस्टर तैयार, पहला किसान दिवस आज धारी मेंनैनीताल। जनपद नैनीताल में किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें तकनीकी व वैज्ञानिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के द्वितीय बृहस्पतिवार को विकासखंडवार किसान दिवस आयोजित किये जाएंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार 8 जनवरी को धारी, 12 फरवरी को रामगढ़, 12 मार्च को रामनगर, 9 अप्रैल को बेतालघाट, 14 मई को ओखलकांडा, 11 जून को कोटाबाग, 12 जुलाई को भीमताल तथा 13 अगस्त 2026 को हल्द्वानी में किसान दिवस आयोजित किया जाएगा।यह भी पढ़ें : एम्स ऋषिकेश में चमोली के दंपति ने नौ दिन के मृत नवजात का देहदान किया, चिकित्सा शोध को मिला मानवता का बड़ा योगदानबताया गया है कि किसान दिवस में कृषि से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, नाबार्ड, लीड बैंक प्रबंधक और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। आयोजन स्थल पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, सहकारिता, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्राम्य विकास, उद्योग, गन्ना मंडी परिषद, रेशम, इफ्को, बैंक तथा अन्य संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।इसी कड़ी में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने बताया कि गुरुवार 8 जनवरी को विकास खंड कार्यालय धारी में पहला किसान दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी रेखीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी।9. ढोलीगांव में लगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर, 212 लोगों को मिला सीधा लाभनैनीताल। धामी सरकार की जनसेवा की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को जनपद नैनीताल के विकासखंड ओखलकांडा की न्याय पंचायत सुनकोट के अंतर्गत ढोलीगांव में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया।शिविर में कुल 212 लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ लिया। क्षेत्रीय जनता द्वारा रखी गई समस्याओं पर विभागवार कार्रवाई करते हुए 43 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं, जबकि होम्योपैथी विभाग ने 49 और आयुर्वेदिक विभाग ने 66 लोगों का परीक्षण किया। साथ ही उद्यान विभाग ने 19 काश्तकारों को योजनाओं से लाभान्वित किया।बाल विकास विभाग द्वारा 18 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया। राजस्व विभाग ने 33 विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए। कृषि विभाग ने 16 कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए, जबकि पशुपालन विभाग ने 15 पशुपालकों को योजनाओं का लाभ दिया। सहकारिता विभाग ने 2 लोगों को योजनाओं से जोड़ा और ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 51 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। विद्युत विभाग ने 6 नए विद्युत संयोजन और बिल संशोधन से संबंधित कार्य किए।शिविर में दायित्वधारी शांति महरा, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, क्षेत्र प्रमुख केडी रुवाली, जिला पंचायत सदस्य बहादुर सिंह नगदली, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, मनोज सुयाल, जिला सहायक निबंधक डीएस नपलच्याल, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंडसे संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। Tags (Nainital News 9 Jan 2026) : Nainital News 9 Jan 2026, Nainital District Court Acquittal Case News, Uttarakhand Pre Board Exam Guidelines 2026, Haldwani Road Accident Magistrial Inquiry Order, Nainital News 9 Jan 2026, Nainital District Court Acquittal Case News, Uttarakhand Pre Board Exam Guidelines 2026, Haldwani Road Accident Magistrial Inquiry Order, Nainital News 9 Jan 2026, Nainital District Court Acquittal Case News, Uttarakhand Pre Board Exam Guidelines 2026, Haldwani Road Accident Magistrial Inquiry Order, Nainital Social And Religious Events January 2026, Liquor Shop Protest Arya Samaj Nainital, Punjabi Mahasabha Mourning Lohri Cancellation News, Multi Purpose Camp Jan Jan Ki Sarkar Nainital, Farmer Day Schedule Nainital District 2026, Dholigaon Government Welfare Camp Benefits, Uttarakhand Administration Public Outreach Program, #UttarakhandNews #NainitalNews #HaldwaniNews #UttarakhandAdministration #EducationNews #CourtNews #PublicWelfareSchemes #SocialNews #FarmerNews #HindiNews Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...Related Post navigationहल्द्वानी : काठगोदाम में चेकिंग के दौरान 83 लाख की स्मैक बरामद, नशा तस्कर गिरफ्तार, बनभूलपुरा में नशीले इंजेक्शन के साथ युवक पकड़ा गया पिथौरागढ़ के रिगुनिया गांव में युवा ग्राम प्रधान की खाई में गिरने से मृत्यु, गांव में शोक की लहर