बज्रपात से विधवा महिला की गाय-बछिया झुलसीं, भूसा-घास जला, परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे…

-उडियारी गांव में गिरी आकाशीय बिजली, आग से गोठ जलकर हुआ नुकसान, छह माह पहले सर्पदंश से मरी गाय का भी नहीं मिला मुआवजा, विभागों ने एक-दूसरे पर टाली जिम्मेदारी
नवीन समाचार, बेरीनाग (पिथौरागढ़), 15 जून 2025 (Lightning in Berinag-Pithauragarh-Udiyari Band)। गरीबों को ही हर तरह के कष्ट सताते हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग तहसील क्षेत्र में रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक गरीब वृद्ध विधवा महिला की आजीविका को गंभीर क्षति पहुंची। इस घटना में वृद्ध बसंती देवी के घर के पास बज्रपात से गोठ में आग लग गई और गोठ में बंधी गाय व बछिया झुलस गईं तथा जानवरों के लिए रखा गया भूसा और सूखी घास भी जलकर राख हो गई।
परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित उडियारी गांव निवासी बसंती देवी के बज्रपात से घर में आग के कारण धुंआ भर गया, लेकिन गनीमत रही कि गोठ के पास ही रह रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। विधवा महिला के बेटे बहादुर सिंह ने घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को दी।
सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी आशीष जोशी के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश पाठक भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और झुलसी गाय व बछिया का उपचार किया।
दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करता है पीड़ित परिवार
बज्रपात से घर की विद्युत लाइन व उपकरण भी जल गए। राजस्व टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया कि प्रभावित परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करता है, ऐसे में इस नुकसान की भरपाई परिवार के लिए संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
छह माह पूर्व दुधारू गाय की सर्पदंश से मौत हो गई थी (Lightning in Berinag-Pithauragarh-Udiyari Band)
इससे पहले, लगभग छह माह पूर्व बसंती देवी की एक दुधारू गाय की सर्पदंश से मौत हो गई थी। युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा के अनुसार उस समय वन विभाग को सूचना दी गई थी और अधिकारी मौके पर भी पहुंचे थे। मुआवजा दिलाने की कार्रवाई प्रारंभ भी हुई थी, लेकिन पशुपालन और वन विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे, जिससे वृद्ध महिला का परिवार आज तक मुआवजे से वंचित है। (Lightning in Berinag-Pithauragarh-Udiyari Band)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Lightning in Berinag-Pithauragarh-Udiyari Band, Pithauragarh News, Berinag News, Udiyari Band News, Lightening, Lightning Strike In Berinag, Udiyari Village News, Uttarakhand Lightning Incident, Pithoragarh Disaster News, Cow Injured In Lightning, Goat House Fire, Berinag Tehsil Incident, Widow Family Loss, Animal Loss Due To Lightning, Uttarakhand Natural Disaster, SDM Ashish Joshi, Revenue Team Action, Dr Rajesh Pathak Veterinary, Compensation Demand Uttarakhand, Animal Burnt In Fire, Widow Livelihood Loss, Government Negligence Uttarakhand, Youth Mangal Dal Berinag, Udayari Lightning Damage, Uttarakhand Rain Disaster News, The widow’s cow and calf were scorched by lightning, the straw and grass were burnt, the family members had a narrow escape,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।

You must be logged in to post a comment.