रानीबाग में अंतिम संस्कार में गया 3 बच्चों का पिता गौला नदी में बहा, 8 किमी दूर मिला…
नवीन समाचार, हल्द्वानी, 27 जुलाई 2024 (Man Swept away in Gaula River from Ranibagh)। अपने पड़ोसी के अंतिम संस्कार में रानीबाग गया एक व्यक्ति नहाने के दौरान गौला नदी में बह गया। करीब सात-आठ किलोमीटर दूर राजपुरा में उसका शव बरामद हुआ। मृतक किराने का दुकान चलाता था। उसके तीन बच्चे हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय क्षेत्रपाल पुत्र मुन्नालाल प्रेमपुर लोश्ज्ञानी छड़ायल का रहने वाला था। वह यहां परचून की दुकान चलाता था। उसके पड़ोस में किसी व्यक्ति की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह अपने भाई के साथ रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट गया था।
अंतिम संस्कार के बाद नहाते हुए बहा (Man Swept away in Gaula River from Ranibagh)
इस दौरान उसका भाई अंतिम संस्कार में शामिल होकर जल्दी वापस लौट आया, लेकिन क्षेत्रपाल देर तक रुका रहा और आखिर में गौला नदी में नहाने लगा। नहाने के दौरान उसका वह नियंत्रण खो बैठा और उफन रही गौला नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर गौला नदी में बह गया। उसकी तलाश की गया लेकिन वह नहीं मिला।
सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने भी उसे ढूंढना शुरू किया। आखिर घटनास्थल से लगभग 7-8 किलोमीटर दूर राजपुरा के पास गौला नदी में एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने उसका शव बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटी हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। (Man Swept away in Gaula River from Ranibagh)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.