December 17, 2025

हल्द्वानी : शादीशुदा महिला की पब्जी खेलते हुई दोस्ती, हुई युवक संग फरार, 1 वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी, युवक पर बेचने का भी आरोप…

(Woman Thrown out after giving Birth to Daughter) (Mother of 2Children Ran Away with HusbandsFriend) (Married woman got married again-left her nowhere) Women Stopped second Marriage of her Husband (BJP Mahila Morcha Accused of Sexually Abusing)
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 24 सितंबर 2024 (Married Moman befriended a Young Man-Eloped with) हल्द्वानी में एक महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है, जिसके बाद उसके पति और परिवार वालों ने एक युवक पर महिला को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस अब महिला और युवक की तलाश में जुटी हुई है। महिला की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है।

पब्जी खेलते समय हुई दोस्ती (Married Moman befriended a Young Man-Eloped with)

(Married Moman befriended a Young Man-Eloped with)प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी महिला का गौलापार में ससुराल है और उसकी शादी लगभग एक साल पहले गौलापार निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि महिला की हल्द्वानी निवासी एक युवक से पब्जी खेलते समय दोस्ती हुई थी। इसके बाद उस युवक ने महिला की दोस्ती अलीगढ़ निवासी अपने एक अन्य दोस्त से करवाई। इस दोस्ती ने प्रेम प्रसंग का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें :  👉🚨 खटीमा में तुषार की हत्या के मुख्य आरोपित हाशिम का हाफ एनकाउंटर, क्षेत्र में तनाव के बीच निषेधाज्ञा-धारा 163 लागू

युवक पर महिला को बेचने का भी आरोप 

आरोप है कि महिला और अलीगढ़ निवासी युवक के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। एक सप्ताह पहले महिला गौलापार स्थित अपने ससुराल से हल्द्वानी अपने मायके आई थी, जहां से वह अचानक गायब हो गई। महिला के पति का दावा है कि वह युवक के साथ भागी है और उन्होंने युवक पर महिला को बेचने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है, और पुलिस इस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है। (Married Moman befriended a Young Man-Eloped with)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Married Moman befriended a Young Man-Eloped with, Nainital News, Haldwani News, Love, Haldwani, PUBG, Farar, Aligarh, UP, Married woman befriended young man, while playing PUBG, Eloped with him, got Married just 1 year ago, the young man is also accused of selling her,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :