December 8, 2025

पिछले माह कॉलेज के लिए निकली-गायब नाबालिग किशोरी यूपी से युवक के कब्जे से बरामद

(Cyber Crime-Honey Pot System-Woman RanAfter Loss (Married Man Lured Woman in Illicit Relationship) (Missing Girl from Nainital found From Himachal) (A Teenager Arrested for Stalking Teenage Girls) (Minor Missing Girl Recover from Punjab-Marriage) (Girl Staged a Sit-in at Cousins House to Marry (Bageshwar and Dehradun Rape Cases-Cases Filled) Haldwani men mahilaon ki suraksha par Sawal

प्रतीकात्मक चित्र

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 7 अक्टूबर 2024 (Minor Girl Missing from College recovered fromUP) उत्तराखंड के रानीखेत तहसील क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की पिछले माह 29 सितंबर को कॉलेज के लिए निकली थी और तब से गायब थी। अब पुलिस ने उसे भगाने वाले आरोपित को उत्तर प्रदेश के के मऊ से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से नाबालिग लड़की को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) व 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

तहरीर से शुरू हुई कार्रवाई (Minor Girl Missing from College recovered fromUP)

almora, (Minor Girl Missing from College recovered fromUP)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत कोतवाली में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी 29 सितंबर को कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे कई स्थानों पर तलाशने का प्रयास किया, किंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः परिवार पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचा।

यह भी पढ़ें :  👉🔍विद्यालय से घर लौटते समय गायब हुए चार बच्चे, नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाले; लेक सिटी क्लब की कुमाउनी व्यंजन प्रतियोगिता के बारे में भी जानें

पुलिस ने लिया गंभीरता से मामला

रानीखेत कोतवाली में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ अल्मोड़ा व रानीखेत तथा प्रभारी निरीक्षक रानीखेत को टीम बनाकर नाबालिग लड़की को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए।

सफलतापूर्वक बरामदगी

सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक धनखड़ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित क्षेत्रों से जानकारी इकट्ठा की और पता चला कि नाबालिग यूपी के मऊ जिले में हो सकती है।

इसके बाद अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम यूपी के मऊ पहुंची, जहां मऊ जिले के बरपुर गांव में शिवम श्रीवास्तव पुत्र निरंकार श्रीवास्तव के कब्जे से नाबालिग लड़की को मुक्त कराकर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक धनखड़ ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) व 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। (Minor Girl Missing from College recovered fromUP)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Minor Girl Missing from College recovered fromUP, Almora News, Ranikhet News, Nabalig, Minor Girl, Minor Girl Missing, Minor Girl recovered from UP, Minor girl who had gone missing for college last month was recovered from the custody of a youth from UP, UP, Mau UP,) 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :