December 17, 2025

दुष्कर्म के आरोपित मुकेश बोरा को एक और झटका, गिरफ्तारी पर रोक संबंधित याचिका के बाद अग्रिम जमानत याचिका पर भी हाईकोर्ट ने किया इनकार

(UK High Court Stays Increase in Liquor Prices) (UK High Court Bar Association Election Schedule) (One Husband-Two Wifes of same Name-High Court) (High Court Directs to Reopen Slaughter House)(Government Claims No Shortage of Doctors in UK) High Court Order on Marriage After Rape of Minor (Supreme Court overturned UK High Courts Decision) (Muslim Girl Married with Hindu Boy High Court) (Controversy Over Tampering of Ballot in Nainital) (High Court Sought Record of Results-Achievments) (Prohibitory Orders outside Nainital High Court) (Supreme Court Stay Uttarakhand High Courts Order (Election Commission Reached High Court for Voter (Vigilance Trap vs Pre-Investigation-HC Debates (800 Cr Scam-No Registration-No Trace-High Court (Land Scam in Haldwani-High Court Demands Answers (Nazul-railway-Forest department land being Sold) (Panchayat Polls Stayed-Next Hearing For June 25 (Ban on Three-Tier Panchayat Elections Continues) (High Court Stayed Ban on Kllegal mining in Kanda) (Divorced Woman Mother of Children-Love Married)
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 21 सितंबर (Mukesh Bora Case-HC rejected Anticipatory Bail) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लालकुआं दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश बोरा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगे हुए हैं, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है।

(Mukesh Bora Case-HC rejected Anticipatory Bail)मुकेश बोरा के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी पर रोक की याचिका दाखिल की थी और अग्रिम जमानत की प्रार्थना की थी। इस पर शनिवार को न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने सुनवाई की। सरकार और पीड़िता पक्ष के अधिवक्ताओं ने आरोपित की अग्रिम जमानत का कड़ा विरोध किया। इसके बाद न्यायालय ने कहा कि पॉक्सो, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) और पीसी आदि मामलों में अग्रिम जमानत पोषणीय नहीं है। साथ ही मुकेश बोरा के खिलाफ कुर्की वारंट जारी है, जिसके कारण उसे अग्रिम जमानत देना अपोषणीय माना गया।

न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि इस तरह के जघन्य अपराधों में आरोपित को अग्रिम जमानत देना अनुचित होगा क्योंकि इससे जांच में बाधा पहुंच सकती है और आरोपित सबूतों से छेड़छाड़ कर सकता है। हाईकोर्ट का यह फैसला इस मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अब सभी की निगाहें इस बात पर लगी हुई हैं कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाता है या नहीं।

यह है पूरा मामला (Mukesh Bora Case-HC rejected Anticipatory Bail)

मामले के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि मुकेश बोरा ने उसे नौकरी देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। महिला ने आरोप लगाया कि बोरा लगातार उसे धमकाता रहा और उसे चुप रहने के लिए दबाव डालता रहा।

आरोपित का दावा

आरोपित मुकेश बोरा ने न्यायालय में दावा किया कि उसके विरुद्ध साजिश रची गई है और वह निर्दोष है। उसने कहा कि यह घटना 2021 की है और अब जाकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसने यह भी दावा किया कि महिला उस पर दबाव डाल रही थी कि वह उसे नियमित कर्मचारी बना दे। (Mukesh Bora Case-HC rejected Anticipatory Bail)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Mukesh Bora Case-HC rejected Anticipatory Bail, Court News, Uttarakhand High Court News, Mukesh Bora Case, Uttarakhand High Court, High Court rejected Anticipatory Bail, Another setback for rape accused Mukesh Bora, after the petition related to stay on arrest, t High Court also rejected the anticipatory bail petition,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :