शुभम बनकर व्यवसायी की पत्नी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था शोएब, लोगों ने पीट कर पुलिस के हवाले किया…

नवीन समाचार, ऋषिकेश, 12 अक्टूबर 2024 (Muslim Youth Forcing Lady to change her Religion)। धर्म नगरी में एक मुस्लिम युवक के द्वारा नाम बदलकर एक व्यापारी की पत्नी को सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान करने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता ने युवक की हरकतों का विरोध किया, तो उसने धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता के परिजनों और हिंदू संगठनों ने आरोपित को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे कोतवाली तक ले गए और कार्रवाई की मांग की है।
जिम से आया था संपर्क में (Muslim Youth Forcing Lady to change her Religion)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यापारी और उसकी पत्नी हरिद्वार रोड स्थित एक जिम में जाते थे, जहां शोएब खान नाम का मुस्लिम युवक भी आता था। शोएब ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलकर ‘शुभम’ रखा था और व्यापारी की पत्नी का मोबाइल नंबर लेकर उसे संदेश भेजने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो शोएब ने अपनी हरकतें जारी रखीं और उसे जिम में भी परेशान करने की कोशिश की।
स्थिति तब बिगड़ी जब शोएब धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर महिला ने यह बात अपने परिवार को बताई, जिसके बाद मामला हिंदू संगठनों तक पहुंचा। हिंदू राष्ट्रीय शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने शोएब खान को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे कोतवाली तक ले गए।
ऋषिकेश के कोतवाल राजेंद्र खोलिया ने बताया कि शोएब के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। (Muslim Youth Forcing Lady to change her Religion)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Muslim Youth Forcing Lady to change her Religion, Dehradun News, Rishikesh News, Communal, Muslim Youth, Dharm Parivartan, Muslim Apradhi, Forcing Lady to change her Religion, Shoaib was forcing the businessman’s wife to change her religion by posing as Shubham, people beat him up and handed him over to the police,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.