December 11, 2025

नैनीताल : जनपद में 2 संदिग्ध मौत, एक शव सड़क किनारे-एक फंदे से लटका मिला, एक ने किया जान देने का प्रयास…

(Haridwar-Engineer Suicide by Suffocating CO3 Gas) (Road accident in Gaulapar-Furniture Businessman) (Revenue Assistant Rajendra-s Suspicious Death (Rudrapur-BSc student Found Hanging from Noose (Businessman Died under Suspicious Circumstances) (Haridwar-Person died by Burning Alive asNainital) (Farmers Death by Bullet-Suspicious Circumstances) (Haldwani-Road Accident-BDC Members Husband Died) (Person Died in an Accident-Son Seriously Injured) (BJP Leaders Son Dies by Suicide in Market-Family) (BJP leaders son commits suicide in the middle of) (Traffic Jam Took the Life of a 40Year Shopkeeper) Haldwani-2 Bodies Found on Highway-Railway Track Dead Dody Kept Travelling in Bagh Express Train)
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

भवाली में मिला अधेड़ का शव, दुर्घटना में सिर कुचलने की संभावना

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 मई 2025 (Nainital-2 Suspicious Death-1 Body Found Hanging) जिला मुख्यालय के निकटवर्ती भवाली नगर में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेनिटोरियम के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।

कोतवाल उमेश मलिक के अनुसार मृतक लगभग 50 वर्षीय लग रहा है। अलबत्ता अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि यह व्यक्ति शुक्रवार देर शाम भवाली की ओर से किसी वाहन की प्रतीक्षा कर रहा था। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि व्यक्ति किसी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसका सिर कुचल गया। पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी में सुरक्षित रख शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।

रामनगर में एक युवक फंदे से लटका मिला, एक अन्य ने जान देने का प्रयास किया

नैनीताल। नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक फंदे से लटका मिला, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने जान देने का प्रयास किया। दोनों ही मामलों में कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, पुलिस जांच कर रही है।

Fanda Fande par Latka Latki Suicide Aatmhatyaपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में मूल रूप से मंगोली नैनीताल निवासी 25 वर्षीय मोहित पांडे अपने भाई दीपू के साथ ढाबा चलाता था। मोहित शनिवार सुबह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। जब दीपू ने ढाबे का दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से झांकने पर मोहित संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका दिखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जान देने का प्रयास (Nainital-2 Suspicious Death-1 Body Found Hanging)

एक अन्य घटना में रामनगर के भवानीगंज मोहल्ले में 38 वर्षीय सुरेश अधिकारी ने अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे देख लिया और तत्काल राजकीय चिकित्सालय रामनगर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च केंद्र के लिए संदर्भित किया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। (Nainital-2 Suspicious Death-1 Body Found Hanging)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Nainital-2 Suspicious Death-1 Body Found Hanging, Nainital News, Suspicious Death, Suicide, Suicide Attempt, Maut, Bhowali News, Uttarakhand News, Dead Body Found, Unidentified Body, Road Accident Death, Suspicious Death, Suicide Attempt, Suicide Case, Hanging Case, Ramnagar News, Mohit Pandey, Suresh Adhikari, Nainital District, Uttarakhand Crime News, Police Investigation, Postmortem Report, Bhowali Accident, Ramnagar Suicide, Bhawali Update, Body found hanging from a noose, Attempted Suicide,) 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :