December 12, 2025

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में हंगामे के बाद नेता प्रतिपक्ष सहित कई भाजपा व कांग्रेस नेताओं पर दर्ज हुए अभियोग

0
(Police not Registered Case After Road Accident)
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 अगस्त 2025 (Nainital-Case Filled Against BJP-Congress Leader) । उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में दोनों  पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके आधार पर पुलिस ने प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा एवं कांग्रेस के कई नेताओं के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर लिया है।

Nainital-Case Filled Against BJP-Congress Leader)भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी दीपा दर्मवाल ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायती पत्र दिया है। दीपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं ने जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया। इस शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित कई नेताओं के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 62, 115(2), 140(3), 191(2) में अभियोग दर्ज किया है।

Leave a Reply

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :