December 16, 2025

नैनीताल : निर्माण कार्य में गुणवत्ता की उच्चाधिकारियों से शिकायत, मिल रहीं धमकियां

Arop Allegation Navin Samachar
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 05 अक्टूबर 2024 (Nainital-Complaint about Quality of Construction) भ्रष्टाचार की जड़ें छोटे-छोटे गांवों तक फैलती जा रही हैं। ताजा मामला नैनीताल जिले के श्रीकैंची धाम तहसील के ग्राम सभा मल्लाकोट का है। यहां जिला पंचायत निधि से पंचायत घर की सुरक्षा दीवार और गांव के रास्ते में सीसी मार्ग निर्माण कार्य में सीमेंट के साथ रेता की जगह मिट्टी मिलाने और मामले को उठाने पर संबंधितों के द्वारा धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है।

(Nainital-Complaint about Quality of Construction)
ग्राम सभा मल्लाकोट में ऐसी रेत का प्रयोग किया जा रहा है।

पिछले चार वर्षों से सभी कार्य मानक के विपरीत किये जाने की शिकायत (Nainital-Complaint about Quality of Construction)

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण पुष्कर सिंह पनौरा ने इसकी शिकायत करते हुए कुमाऊं मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। शिकायत में कहा गया है कि ठेकेदार जमुना दत्त कत्यूरा द्वारा यह तथा पिछले चार वर्षों से किये जा रहे सभी कार्य मानक के विपरीत किये जा रहे हैं। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने पहले ही इस मामले की सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों और जेई को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :  👉📰नैनीताल का तनुज ने लेफ्टिनेंट बन बढ़ाया गौरव, पागल जिमखाना में ‘सबसे बड़ा पागल’ प्रतियोगिता, स्वर्णिम आसमान और विधिक जागरूकता शिविर

इस बीच एक अन्य ग्रामीण विपिन बधानी ने जब इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। विपिन बधानी ने कहा है कि वह इस मामले में लिखित शिकायत एसएसपी को देंगे। आगे देखना होगा कि इस मामले की जांच कब और कैसे होती है और क्या दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Nainital-Complaint about Quality of Construction)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Nainital-Complaint about Quality of Construction, Nainital News, Corruption, Complaint about Quality of Construction, Complaints to senior officials about the quality of construction work, threats being received, Threats,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :