नैनीताल : आलूखेत लिंक मार्ग पर नैनो कार दुर्घटनाग्रस्त, सेवानिवृत्त कर्नल की मौत, अन्य युवक की स्थिति स्पष्ट नहीं

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 जनवरी 2025 (Nainital-Retired Colonel Dangwal dies inAccident)। गेठिया से नैनीताल को जोड़ने वाले आलूखेत लिंक मार्ग पर एक नैनो कार अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार सवार नैनीताल निवासी सेवानिवृत्त कर्नल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीक्ष्ण चढ़ाई वाले गेठिया-आलूखेत मार्ग पर कार को बैक करते समय हुई दुर्घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल स्थित चिड़ियाघर रोड के निवासी सेवानिवृत्त कर्नल किरण कुमार डंगवाल बुधवार शाम तीक्ष्ण चढ़ाई वाले गेठिया-आलूखेत मार्ग से नैनीताल आ रहे थे। इस दौरान आलूखेत के पास सीसी मार्ग के निर्माण कार्य के कारण सड़क बंद मिली। ऐसे में ढलान पर कार को बैक करते समय कार अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर खाई में गिर गयी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल ज्योलीकोट पुलिस चौकी को दी।
पहले दोनों को STH एवं वहाँ से सूरज को राममूर्ति ले गए (Nainital-Retired Colonel Dangwal dies inAccident)
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 आपातकालीन एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा। वहां चिकित्सकों ने सेवानिवृत्त कर्नल किरण कुमार डंगवाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज कुमार को आईसीयू में रखा गया। इसके बाद उसे स्थिति गंभीर होने पर उत्तर प्रदेश के राममूर्ति स्मारक चिकित्सालय भोजीपुरा बरेली ले जाया गया, जहां संभवतया सूरज की भी मृत्यु हो गयी है।
तल्लीताल थाने के प्रभारी रमेश बोहरा ने बताया कि मृतक के पोस्टमॉर्टम के संबंध में उन्हें संपर्क किया गया था। लेकिन वह मृत्यु की पुष्टि करने की स्थिति में नहीं हैं। (Nainital-Retired Colonel Dangwal dies inAccident)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Nainital-Retired Colonel Dangwal dies inAccident, Nainital News, Nainital Accident, Car Accident, Accidental Death, Nainital Accident, Retired Colonel, Car Accident, Alukhet Link Road, Injured Youth, Gethia, Police Investigation, Uttarakhand News, Nano car crashes on Aalu Khet link road, retired colonel dies, condition of other youth not clear, Retired Army officer Died,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.