नैनीताल : होटल कर्मी की संदिग्ध मौत

नवीन समाचार, नैनीताल, 29 सितंबर 2024 (Nainital-Suspicious death of Hotel Employee)। मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला हृदयाघात का माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यूपी निवासी था मृतक (Nainital-Suspicious death of Hotel Employee)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हयात नगर अमरोहा (उत्तर प्रदेश) निवासी 33 वर्षीय साजिद मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत था। शनिवार दोपहर अचानक उसकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई। तत्काल होटल के अन्य कर्मचारी उसे बीडी पांडे चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद के परिजनों को बुलाकर पंचनामे की प्रक्रिया शुरू की गई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Suspicious death, Nainital, Hotel Employees Death, Employees Death, Nainital Hotel,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.