हरिद्वार में गैरसैंण के लिए निकले देहरादून के पुलिस आरक्षी का शव अर्धनग्नावस्था में बरामद, सनसनी…

नवीन समाचार, हरिद्वार, 25 अगस्त 2024 (Police constable found Dead in Semi Nude state)। देहरादून में तैनात एक पुलिस आरक्षी का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। हरिद्वार कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
18 अगस्त से थे गायब (Police constable found Dead in Semi Nude state)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम हरिद्वार के सप्तऋषि फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रुद्रप्रयाग के तिमली निवासी आरक्षी कैलाश भट्ट के रूप में हुई। वह 18 अगस्त को गैरसैंण विधानसभा सत्र की ड्यूटी के लिए देहरादून से निकले थे और तभी से लापता थे। मिलने प्रथम दृष्टया आरक्षी के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कैलाश भट्ट की कार घटनास्थल के पास खड़ी मिली है, जिसमें उनकी वर्दी सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ है। आरक्षी के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सोमवार को चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस के अनुसार लापता आरक्षी पुलिस लाइन देहरादून में तैनात थे। इसलिये देहरादून पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। (Police constable found Dead in Semi Nude state)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Police constable found Dead in Semi Nude state, Uttarakhand Death, Haridwar News, Police Man Death, Police constable’s Death, Haridwar Police, Dehradun Police, Dead body found in semi-nude state, sensation, Gairsain, Rudraprayag)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.