December 15, 2025

भाजपा के सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया व व्यंजन प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

BJP Announced Office Barers of Nainital Mandal, Nainital News, Nainital BJP, Political News, Extension of BJP Nainital Executive, Bharatiya Janata Party, announcement the office bearers and working committee members of Nainital Mandal, BJP Nainital Mandal, BJP Uttarakhand News, Nainital Political News, Nitin Karki BJP, BJP District Committee Nainital, Uttarakhand BJP Organization, Vikram Rathore BJP, Ashish Bajaj BJP, Kamal Joshi BJP Media, BJP Social Media Team, Pratap Singh Bisht BJP, Rajesh Kumar BJP, BJP Mandal Padadhikari, Nainital News Today, BJP Uttarakhand Appointments,
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

भाजपा के सांगठनिक चुनाव : सभी बूथों पर अध्यक्षों व समितियों का होगा गठन

नवीन समाचार, नैनीताल, 7 नवंबर 2024 (Preparations for BJP Organisational Election) भारतीय जनता पार्टी के मंडल नैनीताल के संगठन चुनाव के लिए राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं मंडल चुनाव प्रभारी साकेत अग्रवाल ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 10 से 20 नवंबर तक मंडल के सभी 70 बूथों पर बूथ अध्यक्षों सहित 11 सदस्यों की समितियों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 प्राथमिक सदस्यों और हर समिति में 3 महिलाओं का शामिल होना अनिवार्य है।

(Preparations for BJP Organisational Election)
भाजपा नगर मंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।

साकेत अग्रवाल ने बताया कि समिति में बूथ अध्यक्ष, सचिव, 2 बीएलए, मन की बात प्रमुख, व्हाट्सएप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, प्रवासी मतदाता प्रमुख, 6 कार्यक्रम प्रमुख और पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर समितियों का गठन संगठन को मजबूती देगा और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएगा।

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। बैठक में अरविंद पडियार, विक्रम रावत, विमला अधिकारी, रीना मेहरा, तारा राणा, दीपिका बिनवाल, मीरा बिष्ट, विमला तिवारी, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार, डॉ. ललित तिवारी, गणेश मेहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

27 को आयोजित होगी व्यंजन प्रतियोगिता (Preparations for BJP Organisational Election)

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में आगामी 27 नवंबर को कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग से वार्षिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्लब की बैठक में इस वर्ष के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा और भविष्य के आयोजनों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में दीपा पांडे को व्यंजन प्रतियोगिता संयोजक और अमिता साह, हेमा भट्ट, सीमा सेठ, तथा कंचन जोशी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। (Preparations for BJP Organisational Election)

कार्यक्रम संयोजक दीपा पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता मीठा, नमकीन और नॉनवेज के तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी। बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं से जोड़ना है। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारी के लिए क्लब की अध्यक्ष ज्योति ढोंढियाल, विनीता पांडे, जीवंती भट्ट, मीनू बुधलाकोटी, गीता साह, रानी साह, मीनाक्षी कीर्ति, मंजू बिष्ट, कविता त्रिपाठी, प्रगति जैन, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, आभा साह, रमा भट्ट, रमा तिवारी, रेखा पंत, रेखा जोशी, नीरू साह, डॉ. पल्लवी राय, मधुमिता, अमिता शेरवानी, संगीता श्रीवास्तव, लीला राज, कविता जोशी, पुष्पा कांडपाल, प्राची आर्या, प्रभा पुंडीर, और सरस्वती शिराला आदि सदस्य मौजूद रहीं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Preparations for BJP Organisational Election, Nainital News, BJP News, Lake City Welfare Club, BJP, Nainital, Booth Committee, Party Election, Organization Campaign, Saket Agarwal, Devendra Bisht, Anand Singh Bisht, Party Workers, Political Meeting, Preparations for BJP’s organisational election process, Cooking competition,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :