December 15, 2025

वरिष्ठ अधिवक्ता पर चैंबर में घुसकर ताना गया रिवॉल्वर, एक आरोपित हिरासत में, दूसरा फरार

Haridwar-Harsh Firing During a Wedding Ceremony
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, काशीपुर, 19 सितंबर 2024 (Revolver pointed on Senior Advocate in Chamber) काशीपुर के कोर्ट परिसर में एक वरिष्ठ अधिवक्ता पर उनके चैंबर में घुसकर रिवॉल्वर तानने की घटना सामने आई है। इस दौरान वकीलों ने मौके पर ही एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है।

धमकी देते हुए तानी रिवॉल्वर (Revolver pointed on Senior Advocate in Chamber)

kashipur, (Revolver pointed on Senior Advocate in Chamber)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह अपने चैंबर में बैठे थे, तभी गोपाल सिंह बिष्ट अपने एक साथी के साथ वहां आए। दोनों ने रामनगर के परिवार न्यायालय में चल रहे सेक्शन 9 के मुकदमे में अनापत्ति देने की बात कही, जिस पर अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने अनापत्ति बाद में देने की बात कही। इससे नाराज होकर एक युवक ने उन्हें धमकी देते हुए रिवॉल्वर तान दी।

यह भी पढ़ें :  👉🏋️दिनेशपुर में जिम में वर्कआउट करते समय 25 वर्षीय जिम मालिक युवक अचानक गिरा और चिकित्सालय ले जाते हुए हो गई मृत्यु; माता-पिता का इकलौता बेटा था...

इस घटना के बाद वहां अन्य अधिवक्ता इकट्ठा हो गए और आरोपित युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया, जबकि दूसरा युवक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Revolver pointed on Senior Advocate in Chamber, Uttarakhand, Kashipur News, Crime, Advocate, Revolver pointed, A Revolver pointed at a senior advocate, Advocate’s chamber, one accused is in custody, the other is absconding,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :