झाड़ियों में युवती का शव मिलने से सनसनी, गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ भी मिला..

नवीन समाचार, देहरादून, 27 मई 2024 (Rishikesh-Girls Dead Dody found tied around Neck)। उत्तराखंड के ऋषिकेश में पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के गले में दुपट्टे का फंदा भी मिला है, जिस कारण आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती की गला घोटकर हत्या की गई और फिर उसकी लाश यहां फेंक दी गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की लाश ऋषिकेश के पास नीलकंठ में धांधला पानी से पुलिया खेत के लिए जाने वाले पैदल मार्ग पर झाड़ियों में पड़ी मिली। मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
गला घोट कर हत्या की गई ! (Rishikesh-Girls Dead Dody found tied around Neck)
पुलिस के अनुसार शव झाड़ियां में पड़ा हुआ था। युवती के गले में फंदा मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी गला घोट कर हत्या की गई थी। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतका के शिनाख्त के प्रयासों के बीच अज्ञात के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर एक दुपट्टा मिला है और गले पर निशान मिले हैं। इस आधार पर तो यहीं कहा जा सकता है कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। (Rishikesh-Girls Dead Dody found tied around Neck)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Rishikesh-Girls Dead Dody found tied around Neck)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।