December 11, 2025

विवाहिता पर दहेज के लिए ऐसिड अटैक-जानलेवा हमला, चिकित्सक भी मान रहे पर पुलिस कर रही इनकार…

Acid Attack Tezabi Tejabi Hamla
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 29 अक्टूबर 2024 (Roorkee-Acid Attack on Married Woman for Dowry) उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ कथित मारपीट और एसिड हमले की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर उस पर एसिड फेंका। घटना की सूचना मिलते ही मायके के लोग वहां पहुंचे और घायल बेटी को रुड़की के सिविल चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

(Roorkee-Acid Attack on Married Woman for Dowry)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुग्गावाला थाना क्षेत्र निवासी युवती का निकाह दो वर्ष पूर्व भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। विवाहिता के मायके पक्ष का आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहा था। बताया गया है कि विवाहिता के पिता का देहांत शादी से पहले ही हो गया था, जिससे उसके भाई ने ही अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी का खर्च उठाया था।

यह भी पढ़ें :  👉🔥 नैनीताल के सरस्वती शिशु मंदिर व दीना लॉज में भीषण अग्निकांड, दमकल दल आग बुझाने में जुटा

पुलिस का एसिड अटैक के आरोपों से इनकार (Roorkee-Acid Attack on Married Woman for Dowry)

मायके पक्ष का कहना है कि ससुराल पक्ष की दहेज की मांगें बढ़ती गईं और अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वहीं भगवानपुर के थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने एसिड अटैक के आरोपों से इनकार किया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि महिला के शरीर पर जले के निशान पाए गए हैं, जो एसिड के प्रभाव के कारण होने की संभावना जताते हैं। पुलिस और चिकित्सकों के बयानों में मतभेद को देखते हुए फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Roorkee-Acid Attack on Married Woman for Dowry)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Roorkee-Acid Attack on Married Woman for Dowry, Haridwar News, Roorkee News, Bhagwanpur News, Buggawala News, Acid Attack, Dowry, Acid attack, Dowry harassment, Domestic Violence, Roorkee, Bhawanpur police station, Civil Hospital, Acid attack on married woman for dowry, Deadly Attack, Doctors also believe it but police is denying it,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :