रुड़की सेना के सटे क्षेत्र में संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, 3 दिन पहले चोरी-छुपे भारत में घुसा !
नवीन समाचार, हरिद्वार, 11 अगस्त 2024 (Suspected Bangladeshi arrested in Roorkee Area)। बांग्लादेश में चल रही अशांति के बीच उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस ने पहचान बदलकर चोरी-छिपे रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेशी व्यक्ति लगातार अपने बयान बदल रहा है, कभी तीन महीने पहले आने की बात कहता है तो कभी तीन दिन पहले। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।
बोलचाल के लहजे पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने दी सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। उसकी बोलचाल के लहजे पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है।
उसने अपना नाम रहीमुल (43) पुत्र वात्सुमल निवासी गांव हाकिमपुर तहसील नूरदीप जिला पावना, राजशाही खुलना, बांग्लादेश बताया। उसने कहा कि वह चोरी-छिपे भारत में घुसा है। हालांकि, वह कब और कैसे रुड़की पहुंचा, इस पर वह पुलिस को गुमराह कर रहा है। कभी वह तीन महीने पहले तो कभी तीन-चार दिन पहले भारत आने की बात कहता है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि सही जानकारी मिल सके।
सेना के क्षेत्र के पास से मिलने से खुफिफा विभाग भी सक्रिय (Suspected Bangladeshi arrested in Roorkee Area)
उल्लेखनीय है कि ढंडेरा क्षेत्र भारतीय सेना के क्षेत्र से सटा हुआ है, इस कारण पुलिस और खुफिया विभाग बांग्लादेशी से गहनता से पूछताछ कर रही है। यह जानने की कोशिश हो रही है कि यदि वह तीन महीने से यहां रह रहा था तो कहां और किसके पास रह रहा था। पुलिस उसके संपर्क में रहे लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले पांच वर्षों में रुड़की और कलियर से तीन बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं। इनमें से कुछ जेल में हैं तो कुछ को पुलिस ने बांग्लादेश वापस भेज चुकी है। बांग्लादेश में चल रही स्थिति को देखते हुए रुड़की से बांग्लादेशी के पकड़े जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है। (Suspected Bangladeshi arrested in Roorkee Area)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Suspected Bangladeshi arrested in Roorkee Area, Uttarakhand News, Haridwar News, Roorkee News, Suspected Bangladeshi arrested, Roorkee, Roorkee Cantt area, Bangladeshi, Bangladeshi secretly entered India,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.