December 17, 2025

शादी के 20 वर्ष बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति व जेठ आदि ससुरलियों पर प्रताड़ना का आरोप, 9 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं…

(Women Consumed Poison 3 years of Love Marriage) (20 Year Girl Died under Suspicious Circumstances) (Lady-Teacher Hit by Dumper-Died during Treatment)
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

-महिला की संदिग्ध मृत्यु के बाद उत्पीड़न का अभियोग दर्ज कराने की मांग, ससुराल में प्रताड़ना के बाद उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जून 2025 (Suspicious Death of After 20 years of Marriageउत्तराखंड के नैनीताल जनपद के कोटाबाग क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज निवासी भावना नगरकोटी की बीते सप्ताह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। इस मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। भावना के भाई, ग्राम नलनी थाना मल्लीताल नैनीताल निवासी टीकम अधिकारी ने कालाढूंगी थाने में लिखित शिकायत देकर भावना के पति संतोष सिंह और उसके बड़े भाई बिशन सिंह पर भावना का दीर्घकाल से उत्पीड़न करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पति पर शराब व अन्य मादक पदार्थों का आदी होने का आरोप

4a3b8b02028b9ccd9cf3c5bc72f746b8 68086591प्राप्त जानकारी के अनुसार भावना का विवाह लगभग 20 वर्ष पूर्व संतोष सिंह से हुआ था। विवाह के बाद से ही पति संतोष सिंह व जेठ बिशन सिंह द्वारा भावना के साथ दुर्व्यवहार किया जाता रहा। संतोष सिंह शराब व अन्य मादक पदार्थों का आदी बताया गया है। शिकायत में कहा गया है कि 13 जून की सायं को भावना के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद अगले दिन 14 जून को उसे बेहोशी की हालत में घर पर पाया गया।

मारपीट के अगले दिन ही हुई मौत (Suspicious Death of After 20 years of Marriage)

उसी दिन सायं चार बजे बिशन सिंह ने भावना की मौसी पुष्पा जलाल को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने भावना को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया। भावना के भाई के अनुसार जब वह शाम छह बजे चिकित्सालय पहुंचे, तब भावना गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती थी, जहां उसी रात लगभग साढ़े दस बजे उसकी मृत्यु हो गई। मृतका का अंतिम संस्कार 15 जून को किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपित विवाह के बाद से ही भावना को मायके आने से रोकते थे और उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।

यह भी पढ़ें :  👉📰अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में नैनीताल की शोधार्थी को अवॉर्ड, शिक्षकों-समाजसेवियों को सम्मान की घोषणा और लेफ्टिनेंट तनुज मेहरा का नागरिक अभिनंदन...

9 दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व चिकित्सकीय दस्तावेजों की प्रतीक्षा (Suspicious Death of After 20 years of Marriage)

15 जून को ही टीकम ने पुलिस में प्राथमिकी दे दी थी, लेकिन 9 दिन के बाद भी अभियोग दर्ज नहीं हुआ है। कालाढूंगी के थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि टीकम अधिकारी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व चिकित्सकीय दस्तावेजों की प्रतीक्षा की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Suspicious Death of After 20 years of Marriage, Nainital News, Kaladhungi News, Kotabag News, Suspicious Death, Suspicious Death of Married Women, Suspicious death of married woman after 20 years of marriage, husband and brother-in-law and other in-laws accused of harassment, Domestic Violence Case, Woman Death In Nainital, Kotabagh Incident, Kaladhungi Police Station, Bhawana Nagarkoti, Alcoholic Husband Crime, Indian Law, Brother Complaint Against In-Laws, Suhila Tiwari Hospital Death, Nainital District Crime, Uttarakhand Domestic Abuse, Dowry Harassment Death, ICU Death In Haldwani, Suspicious Woman Death, Legal Action Demand, FIR In Nainital, Emotional Abuse Case, Uttarakhand Women Safety, Crime Against Women, Suspicious Death Investigation,)

यह भी पढ़ें :  मोदी के साथ ओबामा की सुरक्षा में रहा कमांडो नैनीताल में गैंगस्टर की हत्या के आरोप में गया था जेल, धुरंधर फिल्म के बाद फिर चर्चा में...

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :