नवीन समाचार, देहरादून, 7 अक्टूबर 2024 (UCC may be implemented from November 9th 2024)। उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने की संभावना नौ नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर है। यूसीसी के नियमों और इसके क्रियान्वयन के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपना कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया है।
समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार को समिति की अंतिम बैठक में सभी सदस्यों ने नियमों पर अंतिम रूप दे दिया। आगामी चार-पांच दिनों में पूरी नियमावली को प्रिंट कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर यूसीसी को लागू करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही थी यह बात (UCC may be implemented from November 9th 2024)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में कहा था कि सरकार का उद्देश्य है कि नौ नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस पर समान नागरिक संहिता को लागू किया जाए। इसके साथ ही, उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। सरकार इसके प्रावधानों का लाभ देने के लिए वेब पोर्टल भी तैयार कर रही है, जिसका 99% कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पोर्टल के माध्यम से विवाह, तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण निःशुल्क किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि इस पांच सदस्यीय समिति का गठन इसी साल फरवरी में किया गया था। इसका उद्देश्य नियम बनाने के साथ-साथ पोर्टल और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी करना था। समिति में शत्रुघ्न सिंह के अलावा सुरेखा डंगवाल, अभिनव कुमार, अमित सिन्हा और मनु गौड़ सदस्य के रूप में शामिल हैं। (UCC may be implemented from November 9th 2024)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(UCC may be implemented from November 9th 2024, Uttarakhand News, UCC News, Uniform Civil Code, The expert committee has completed its work and has submitted UCC, it may be implemented from November 9, November 9, From Which Day UCC will Implement in Uttarakhand, Uniform Civil Code, UCC Will Be Implemented In Uttarakhand On Foundation Day On 9 November, Hindi News Live, Uniform Civil Code,)