यह क्या हो रहा ? उत्तराखंड में 160 पदों पर भर्ती में नियुक्त हुए 157 पदों पर हरियाणा और पंजाब के युवा

पहाड़ के डाकघरों में हरियाणा और पंजाब के युवाओं की नियुक्ति, उत्तराखंड के केवल तीन अभ्यर्थी चुने गए
नवीन समाचार, गोपेश्वर, 02 अक्टूबर 2024 (Uttarakhand-157 Posts Filled by Haryana-Punjab)। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए होड़ मची है, लेकिन डाक विभाग की हाल ही में समाप्त हुई भर्ती प्रक्रिया में अधिकतर पदों पर हरियाणा और पंजाब के युवाओं का चयन हुआ है। बीपीएम (ब्रांच पोस्ट मास्टर) और एबीपीएम (असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर) के 160 पदों पर भर्ती हुई, जिसमें 157 पदों पर हरियाणा और पंजाब के युवा सफल हुए हैं। जबकि उत्तराखंड से केवल तीन अभ्यर्थी, वह भी एसटी (अनुसूचित जनजाति) कोटे के, चयनित हो पाए हैं।
अब चयनित युवाओं को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के पोस्ट ऑफिसों में नियुक्ति दी जाएगी। चमोली और रुद्रप्रयाग के ग्रामीण क्षेत्रों में 348 शाखा डाकघर, 39 वितरण केंद्र, और 5 उपडाकघर हैं। इनमें अधिकांश डाकघर दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं, जहां बुजुर्ग और दिव्यांग उपभोक्ता अपने लेन-देन के लिए पूरी तरह से डाकघर पर निर्भर होते हैं। डाकपाल, डाक रनर और सहायक शाखा डाकपाल के पद लंबे समय से खाली चल रहे थे, जिन पर अब यह नियुक्तियां की गई हैं।
‘उत्तराखंड के युवा क्या केवल मिस्ड कॉल से सदस्य बनने के लिए हैं ?’ (Uttarakhand-157 Posts Filled by Haryana-Punjab)
डाक अधीक्षक टीएस गुसाईं ने बताया कि इन नियुक्तियों को प्राथमिकता वाले डाकघरों में किया जाएगा। हालांकि, यह चिंता का विषय है कि हरियाणा और पंजाब से आए कई अभ्यर्थियों को हिंदी या गढ़वाली बोलने और समझने में कठिनाई हो रही है। इन स्थितियों पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चुटकी ली है, ‘उत्तराखंड के युवा क्या केवल मिस्ड कॉल से सदस्य बनने के लिए हैं ?’
100 में से 99 अंकों के बावजूद प्रतिशत निकालने में असमर्थ
इसके अलावा, कुछ अभ्यर्थियों को गणित में उच्च अंक (100 में से 99) मिले हैं, लेकिन वे प्रतिशत निकालने में असमर्थ हैं। डाक विभाग के एक अधिकारी ने यह भी बताया कि उनमें से कुछ को पत्र लिखने में भी समस्या हो रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये अभ्यर्थी ग्रामीण क्षेत्रों के पोस्ट ऑफिसों को कैसे संचालित करेंगे। (Uttarakhand-157 Posts Filled by Haryana-Punjab)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Uttarakhand-157 Posts Filled by Haryana-Punjab, Uttarakhand, Employment, Haryana, Punjab, Question, Problem, Unemployment, berojgar, Uttarakhand, out of 160 posts, 157 posts were filled by youth from Haryana and Punjab, Postal Department, Post Master, Chamoli News, Gopeshwar News, Chamoli News, Gopeshwar News, Unemployment, Yashpal Arya)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.