Giraftari Navin Samachar
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 सितंबर 2024 (BJP Leader Mukesh Bora ke viruddh NBW jaari)। दुष्कर्म के फरार आरोपित नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया है। उसके बाद मुकेश बोरा की गिरफ्तारी टाइम आने जा रही है हालांकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय में उनकी अग्रिम जमानत की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।

(BJP Leader Mukesh Bora ke viruddh NBW jaari)

(BJP Leader Mukesh Bora ke viruddh NBW jaari प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर नौकरी में नियमित करने का झांसा देकर एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने, धमकाने और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस मामले में लालकुआं कोतवाली में अभियोग दर्ज है। हल्द्वानी की अदालत से पुलिस ने सोमवार को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

लालकुआं कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि आरोपित बोरा के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है और बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह तथा हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियोग दर्ज होने के बाद से ही मुकेश बोरा फरार है। न्यायालय द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने उसके करीबी कर्मियों से पूछताछ की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

हल्द्वानी व लालकुआं क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन लोहनी ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार को आरोपी के करीबी कर्मियों से गहन पूछताछ की गई। लोगों में आक्रोश इस बात को लेकर है कि गंभीर आरोपों के बावजूद भी आरोपित आठ दिन से फरार है और उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। (BJP Leader Mukesh Bora ke viruddh NBW jaari, Nainital News, BJP Leader, BJP, Mukesh Bora, BJP Leader ke viruddh NBW jaari, NBW, Giraftari ki Talwar, Sword of Arrest,)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (BJP Leader Mukesh Bora ke viruddh NBW jaari)

Avatar of डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार

By डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार

‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, 'कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार' एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You missed