EnglishInternational Phonetic Alphabet – SILInternational Phonetic Alphabet – X-SAMPASystem input methodCTRL+MOther languagesAbronAcoliадыгэбзэAfrikaansअहिराणीajagbeBatak AngkolaአማርኛOboloالعربيةঅসমীয়াаварتۆرکجهᬩᬮᬶɓasaáBatak Tobawawleбеларускаябеларуская (тарашкевіца)Bariروچ کپتین بلوچیभोजपुरीभोजपुरीẸdoItaŋikomBamanankanবাংলাབོད་ཡིག།bòo pìkkàbèromबोड़ोBatak DairiBatak MandailingSahap Simalunguncakap KaroBatak Alas-KluetbuluburaብሊንMə̀dʉ̂mbɑ̀нохчийнchinook wawaᏣᎳᎩکوردیAnufɔЧăвашлаDanskDagbaniдарганdendiDeutschDagaareThuɔŋjäŋKirdkîडोगरीDuáláÈʋegbeefịkẹkpeyeΕλληνικάEnglishEsperantoفارسیmfantseFulfuldeSuomiFøroysktFonpoor’íŋ belé’ŋInternational Phonetic AlphabetGaगोंयची कोंकणी / Gõychi Konknni𐌲𐌿𐍄𐌹𐍃𐌺𐌰 𐍂𐌰𐌶𐌳𐌰ગુજરાતીfarefareHausaעבריתहिन्दीछत्तीसगढ़ी𑢹𑣉𑣉HoHrvatskiհայերենibibioBahasa IndonesiaIgboIgalaгӀалгӀайÍslenskaawainAbꞌxubꞌal PoptiꞌJawaꦗꦮქართული ენაTaqbaylit / ⵜⴰⵇⴱⴰⵢⵍⵉⵜJjuадыгэбзэ (къэбэрдеибзэ)KabɩyɛTyapkɛ́nyáŋGĩkũyũҚазақшаភាសាខ្មែរಕನ್ನಡ한국어kanuriKrioकॉशुर / کٲشُرКыргызKurdîKʋsaalLëblaŋoлаккулезгиLugandaLingálaລາວلۊری شومالیlüüdidxʷləšucidmadhurâमैथिलीŊmampulliMalagasyKajin M̧ajeļമലയാളംМонголᠮᠠᠨᠵᡠManipuriма̄ньсиဘာသာမန်mooreमराठीမြန်မာ閩南語 / Bân-lâm-gú閩南語(漢字)閩南語(傳統漢字)Bân-lâm-gú (Pe̍h-ōe-jī)Bân-lâm-gú (Tâi-lô)KhoekhoegowabNorsk (bokmål)नेपालीनेपाल भाषाli nihanawdmNorsk (nynorsk)ngiembɔɔnߒߞߏSesotho sa LeboaThok NaathChichewaNzemaଓଡ଼ିଆਪੰਜਾਬੀPiemontèisΠοντιακάⵜⴰⵔⵉⴼⵉⵜTarandineрусскийसंस्कृतсаха тылаᱥᱟᱱᱛᱟᱞᱤ (संताली)सिंधीکوردی خوارگDavvisámegiellaKoyraboro SenniSängöⵜⴰⵛⵍⵃⵉⵜတႆးසිංහලᠰᡞᠪᡝSlovenčinaСрпски / srpskiSesothoSENĆOŦENSundaSvenskaŚlůnskiதமிழ்ತುಳುతెలుగుไทยትግርኛትግሬцӀаӀхна мизSetswanaChiTumbukaTwiⵜⴰⵎⴰⵣⵉⵖⵜудмуртУкраїнськаاردوOʻzbekchaꕙꔤTshiVenḓaVènetoWaaleWolofLikpakpaanlYorùbá中文中文(中国大陆)中文(简体)中文(繁體)中文(香港)中文(澳門)中文(马来西亚)中文(新加坡)中文(臺灣)Help इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें नवीन समाचार, नैनीताल, 12 अक्टूबर 2024 (Government took over the Land of MLA Raja Bhaiya)। जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के बाहुबली, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की नैनीताल जनपद में बेतालघाट ब्लॉक में गरमपानी-मझेड़ा के पास सिल्टोना गांव में स्थित 27.5 नाली (आधे हेक्टेयर से अधिक) यानी 0.555 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत कृषि प्रयोजन के लिए ली गई यह भूमि पिछले दो वर्षों से कृषि न होने के कारण राज्य सरकार के अधिकार में ली गई है।यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में सूचना के अधिकार के तहत ऐतिहासिक आदेश, अब अधीनस्थ न्यायपालिका के न्यायाधीशों के विरुद्ध शिकायतों और कार्रवाई की जानकारी देनी होगी उल्लेखनीय है कि राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य के बाहर के रहने व्यक्तियों के परिवार के द्वारा नगर क्षेत्र से बाहर 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि की खरीद की जांच की जा रही है। लेकिन इससे पहले ही नैनीताल जनपद में की गयी एक भूमि की जांच में पाया गया कि भूमि जिस उद्देश्य के लिए ली गई थी, उस उद्देश्य का पालन नहीं हो रहा था। ऐसे में सरकार ने इसे भूमि अधिनियमों के तहत राज्य में निहित करने का निर्णय लिया और अब इसे राज्य सरकार ने अपने अधिकार में ले भी लिया है।श्री कैंची धाम के उपजिलाधिकारी विपिन पंत ने बताया कि 25 जून 2024 को कलेक्टर कोर्ट ने उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि अधिनियम 1950 उत्तराखंड की धारा 167 के अंतर्गत 0.555 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने भूमि को अपने कब्जे में ले लिया और दस्तावेजों में भी इसका अंकन कर लिया गया है।यह है पूरा मामला (Government took over the Land of MLA Raja Bhaiya)प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 साल पहले 17 अगस्त 2006 को विधायक राजा भैया ने अपनी पत्नी भानवी सिंह निवासी 5 मदरी हाउस शाहनवाज रोड लखनऊ के नाम से सिल्टोना गांव में 27.5 नाली (आधे हेक्टेयर से अधिक) यानी 0.555 हेक्टेयर भूमि आनंद बल्लभ नामक स्थानीय निवासी से कृषि के प्रयोजन के लिए क्रय कर रजिस्ट्री कराई थी। दाखिल खारिज में यह भूमि सात खसरों में विशेष श्रेणी 1 (ग) में दर्ज थी। लेकिन पिछले दो वर्षों से इस पर कृषि कार्य नहीं किया जा रहा था। इस पर जिला प्रशासन ने भूमि को राज्य सरकार में निहित करने की प्रक्रिया शुरू करने का मामला कलेक्टर कोर्ट में चला। इसके विरोध में भानवी सिंह ने 27 जुलाई 2012 को राजस्व बोर्ड में अपील की थी। जहां से इसे वापस कलेक्टर कोर्ट में भेज दिया गया। इधर 25 जून 2024 को कलेक्टर कोर्ट ने उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि अधिनियम 1950 उत्तराखंड की धारा 167 के अंतर्गत 0.555 हेक्टेयर भूमि को सरकार में निहीत करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने भूमि निहित करने की प्रक्रिया शुरू की और अब भूमि पर प्रशासन ने कब्जा कर लिया है और यह भूमि दस्तावेजों में भी प्रशासन के नाम पर दर्ज हो गई है। (Government took over the Land of MLA Raja Bhaiya)यह भी पढ़ें : छुट्टी नहीं मिली तो कर्मचारियों ने यमकेश्वर के माला गांव में एआई से दिखा दिया बब्बर शेर, वन विभाग की जांच में खुली पोल....एक नाली में कितने स्क्वायर फीट होते हैं?बता दें कि नाली उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में इस्तेमाल की जाने वाली एक भूमि माप इकाई है। एक नाली में आमतौर पर 2160 वर्ग फिट होते हैं। राजा भैया और भानवी सिंह की 27 नाली जमीन कब्जे में ली गई है। इस हिसाब से उनकी 58320 स्क्वायर फीट जमीन गई है।कौन हैं भानवी सिंह?आपको बता दें कि भानवी सिंह का ताल्लुक बस्ती राजघराने से है. उनका जन्म 10 जुलाई 1974 को हुआ था. भानवी बस्ती के राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह की बेटी हैं. रवि प्रताप सिंह के 4 बेटियां हैं, जिनमें भानवी उनकी तीसरे नंबर की बेटी हैं. भानवी सिंह की शुरुआती पढ़ाई बस्ती में ही हुई थी. इन्होंने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई बस्ती के सेंट जोसेफ स्कूल से पूरी की. उसके बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वह अपनी मां मंजूल सिंह के साथ लखनऊ चली गईं। कब हुई थी राजा भैया और भानवी सिंह की शादी?भानवी सिंह की शादी प्रतापगढ़ के राजपूत भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से 1995 में हुई थी. 17 फरवरी, 1995 में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की बारात बस्ती के राज महल में आई. इसके बाद राजघराने के पुरोहितों ने विधि विधान से भानवी सिंह और राजा भैया के शादी कराई। ‘नवीन समाचार’ की ओर से पाठकों से विशेष अपील:3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं। आज के समय में स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को बनाए रखना आसान नहीं है। डिजिटल मंच पर समाचारों के संग्रह, लेखन, संपादन, तकनीकी संचालन और फील्ड रिपोर्टिंग में निरंतर आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। ‘नवीन समाचार’ किसी बड़े कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त रहकर कार्य करता है, इसलिए इसकी मजबूती सीधे-सीधे पाठकों के सहयोग से जुड़ी है। ‘नवीन समाचार’ अपने सम्मानित पाठकों, व्यापारियों, संस्थानों, सामाजिक संगठनों और उद्यमियों से विनम्र अपील करता है कि वे विज्ञापन के माध्यम से हमें आर्थिक सहयोग प्रदान करें। आपका दिया गया विज्ञापन न केवल आपके व्यवसाय या संस्थान को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँचाएगा, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता को भी सशक्त बनाएगा। अग्रिम धन्यवाद। राजा भैया के हैं 4 बच्चे यह भी पढ़ें : नैनीताल में फर्जी गाइड ने पर्यटक की कार लेकर की क्षतिग्रस्त, मालरोड पर पेड़ और डस्टबिन से टकराकर हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटीआपको बता दें कि शादी के बाद 1996 में भानवी सिंह ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया. मगर अफसोस की बात यह रही कि इन दोनों जुड़वा बेटियों में से एक की मौत हो गई. इसके बाद 1997 में फिर भानवी ने एक बेटी को जन्म दिया. हालांकि बेटे की चाहत लिए पति-पत्नी को कुछ साल इंतजार और करना पड़ा. 2003 में भानवी सिंह ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया. राजा भैया के बेटों का नाम शिवराज और बृजराज है, वहीं उनकी बेटियों का नाम नाम राघवी और बृजेश्वरी है। (Government took over the Land of MLA Raja Bhaiya)आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Government took over the Land of MLA Raja Bhaiya, Nainital News, Bhoo Kanoon, UP’s Bahubali MLA Raja Bhaiya, Uttar Pradesh’s Bahubali MLA Raja Bhaiya, Wife of Uttar Pradesh’s Bahubali MLA Raja Bhaiya Bhanvi Singh, Bhanvi Singh,The government took over the land of Uttar Pradesh’s Bahubali MLA Raja Bhaiya in Nainital district,)Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...Related Post navigationशुभम बनकर व्यवसायी की पत्नी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था शोएब, लोगों ने पीट कर पुलिस के हवाले किया… ऐसा भी होता है ! युवती पर नाबालिग लड़के का शारीरिक शोषण करने का आरोप… अभियोग दर्ज