नैनीताल: खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर 11 व्यक्तियों पर 7 लाख 90 हजार का जुर्माना
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जनवरी 2026 (Nainital News 2 January 2026) । जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत की गई कार्रवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण के बाद 11 व्यक्तियों पर कुल 7 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार करने, खुले में मांस, दूध और पनीर बेचने, खुले में जिंदा मुर्गा रखने व काटने, धूल-मिट्टी और मक्खियों की रोकथाम की व्यवस्था न होने, बिना अनुज्ञापन पकाया भोजन बेचने तथा एक्सपायर यानी कालातीत खाद्य सामग्री का उपयोग करने जैसे मामलों में की गई है।
आदेश के अनुसार फहीम निवासी खताड़ी रामनगर पर बिना लाइसेंस खुले में मुर्गी का मांस बेचने पर 80 हजार रुपये, प्रेम प्रताप सिंह मटियाली पर बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने और पुराने बकरे का मांस रखने पर 80 हजार रुपये, सुरेश कुमार पर सड़क किनारे खुले में जिंदा मुर्गा रखकर काटने पर 20 हजार रुपये तथा उमेश चंद्र पर खुले में पनीर बेचने पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे राज्य खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रुद्रपुर ने जांच में अधोमानक पाया गया।
इसी प्रकार भुजियाघाट स्थित रिवर व्यू रिजॉर्ट डोलमार पर कालातीत खाद्य सामग्री पाए जाने और उपयोग करने पर 1 लाख रुपये, राहुल भटनागर रामनगर पर 20 हजार रुपये, दीपक पाल पर बिना लाइसेंस खुले में मुर्गा बेचने पर 75 हजार रुपये, राकेश साहू पर 25 हजार रुपये, खड़क सिंह मल्लीताल पर 15 हजार रुपये तथा राकेश चंद्र फुलारा पर खुले में गाय का दूध मानव उपयोग हेतु बेचने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसे प्रयोगशाला रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला प्रभारी बनने पर दया किशन पोखरिया का स्वागत
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया को अनुसूचित मोर्चे का जिला प्रभारी बनाया गया है। इस पर भाजपा की नगर कार्यकारिणी की ओर से नैनीताल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडी समिति के सलाहकार मनोज जोशी, उपाध्यक्ष मोहित साह, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रोहित भाटिया, भाजपा महामंत्री हरीश राणा, उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, सभासद मनोज जगाती व पूरन बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिनिस्ट्रियल संवर्ग के चार लिपिक सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत, पीपिंग सेरेमनी में अलंकृत
नैनीताल। एसपी कार्यालय नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन कर मिनिस्ट्रियल संवर्ग के चार लिपिकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को एसपी कार्यालय जनपद नैनीताल में आयोजित हुआ। पदोन्नति प्राप्त करने वाले कार्मिकों में रमा पाठक, हिमांशु रावत, राकेश कुमार और दीपा मिराल शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित जनपद के समस्त पुलिस परिवार ने पदोन्नत कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीपिंग सेरेमनी के दौरान प्रधान लिपिक हेम चंद्र सती सहित अन्य कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे। पदोन्नति को कार्मिकों की मेहनत और निष्ठा का परिणाम बताया गया।
अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र की विभागाध्यक्ष बनीं डॉ. पूनम बिष्ट
नैनीताल। नैनीताल जनपद मुख्यालय स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र की विभागाध्यक्ष नियुक्त होने पर डॉ. पूनम बिष्ट का कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने अभिनंदन किया। कूटा के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर डॉ. पूनम बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि प्रो. गिरीश रंजन तिवारी की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. पूनम बिष्ट को विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. मनोज आर्य, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में कूटा के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत से भेंट कर आंग्ल नव वर्ष 2026 की बधाई दी और पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शॉल ओढ़ाई तथा मिठाई खिलाई। भेंट के दौरान कैस के अंतर्गत पदोन्नति शीघ्र कराने, संविदा शिक्षकों का सेवा विस्तार, शीत अवकाश और सेवा नियमावली सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई।
श्री माँ पाषाण देवी मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का होगा आयोजन
नैनीताल। नगर के सबसे पुराने श्री माँ पाषाण देवी मंदिर में भक्तजनों की शांति, सुख और समृद्धि की कामना को लेकर अखण्ड रामायण पाठ एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन आगामी 19 से 21 जनवरी के बीच किया जाएगा। मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी को प्रातः 8 बजे से श्री गणेश पूजन, शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक के साथ दिन में सुंदरकाण्ड पाठ, भजन-कीर्तन और सायं 7 बजे से पंच आरती होगी।
20 जनवरी को प्रातः 7 बजे से श्री गणेश पूजन, पंचागी कर्म, श्री राम परिवार पूजन के पश्चात अखण्ड रामायण के पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, तथा सायं 7 बजे से श्री माँ पाषाण देवी की आरती एवं भजन-कीर्तन होंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 21 जनवरी को अखण्ड रामायण की पूर्णाहुति के साथ हवन, कन्या पूजन एवं अपराह्न सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंडसे संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 2 January 2026)
Nainital News 2 January 2026, Uttarakhand Food Safety Fine News, Nainital Food Safety Act Action, Food License Violation Uttarakhand, Nainital Administration News Update, BJP Nainital Organizational Appointment, Uttarakhand Police Promotion Ceremony, Nainital SP Office Pipping Ceremony, Kumaun University Journalism Department News, Higher Education Uttarakhand Updates, Nainital Religious Events January 2026, Pashan Devi Temple Nainital Program, Public Health Enforcement Uttarakhand, Government Action On Food Quality, Uttarakhand Local Governance News, People First Hindi News Uttarakhand, #UttarakhandNews, #NainitalNews, #FoodSafetyAction, #AdministrativeAction, #PolicePromotion, #UniversityNews, #PoliticalNews, #ReligiousEvents, #PublicHealth, #HindiNews












3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।