सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल में बहुउद्देशीय शिविर, 260 लोगों ने लिया लाभ
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 20 फरवरी 2026 (Nainital News 20 Feb 2026)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सरिता आर्या ने की तथा संचालन उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने किया।
शिविर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। कुल 260 लोगों ने शिविर का सीधा लाभ लिया। नगर पालिका क्षेत्र के स्टोनले कंपाउंड, रामलीला मैदान 7 नंबर और स्टाफ हाउस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, पेयजल तथा मार्ग सुधार की मांग रखी गई, जिस पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुराना घोड़ा स्टैंड क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाई गई महिला समूहों की दुकानों के पुनर्निर्माण की मांग भी उठाई गई, जिस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेयजल और विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टालों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया। आयुर्वेदिक विभाग ने 102 तथा होम्योपैथिक विभाग ने 40 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरित की। श्रम विभाग ने 5 व्यक्तियों के पंजीकरण आवेदन भरे। पशुपालन विभाग ने 28 पशुपालकों को लाभान्वित किया, जबकि मत्स्य विभाग ने 56 किसानों से आवेदन प्राप्त किए। विद्युत विभाग ने 4 विद्युत बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया।
कृषि विभाग ने 20 तथा उद्यान विभाग ने 19 किसानों को बीज, रसायन और कृषि यंत्र उपलब्ध कराए। उद्योग विभाग ने 32 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया। बाल विकास विभाग ने 8 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 10 लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।
शिविर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, मंडी परिषद के सदस्य मनोज जोशी, भाजपा के नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, दयाकिशन पोखरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय में ‘एथिकल राइटिंग स्किल’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा पीएम-उषा मेरु कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग में ‘एथिकल राइटिंग स्किल’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन कार्यक्रम संयोजक प्रो. वीना पाण्डे, नोडल अधिकारी प्रो. शुचि बिष्ट, सहसंयोजक प्रो. रमेश चन्द, बीआर सेंटर फॉर मेडिकल रिसर्च दिल्ली विश्वविद्यालय की अतिथि व्याख्याता प्रो. मधु चोपड़ा तथा थीम इंडिया नई दिल्ली के डॉ. रोहित भाटिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रो. वीना पाण्डे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नैतिक लेखन के महत्व तथा लेखकों के बीच विश्वास और पारदर्शिता विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अतिथि वक्ता प्रो. मधु चोपड़ा और डॉ. रोहित भाटिया ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे समसामयिक विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए शोध और लेखन में इसके उपयोग तथा नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय से सहायक नोडल अधिकारी जगमोहन मेहरा तथा भीमताल परिसर के प्रो. अमित जोशी, प्रो. कुमुद उपाध्याय, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. ऋषेंद्र कुमार, डॉ. मंजू तिवारी और डॉ. रागिनी पन्त सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के तिवारी दम्पत्ति को देवभूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026
कुमाऊं विश्वविद्यालय के तिवारी दम्पत्ति, रसायन विज्ञान विभाग की प्रो. गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी को देवभूमि उत्कृष्टता सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा शुक्रवार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया।
बताया गया है कि प्रो. गीता तिवारी के अब तक 110 उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा उनके निर्देशन में 8 शोधार्थी पीएचडी उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। वहीं प्रो. ललित तिवारी शोध एवं विजिटिंग प्रोफेसर के निदेशक के रूप में भी दायित्व निभा चुके हैं। उनके 210 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं तथा 47 शोधार्थी उनके निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण कर चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड रत्न सहित अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
सम्मान समारोह में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, प्रो. बीएस बिष्ट, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर, तारा चंद्र गुरुरानी तथा हल्द्वानी नगर पालिका के अध्यक्ष गजराज बिष्ट सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सांसद अजय भट्ट ने भवाली बाईपास पुल और कैंचीधाम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को भवाली के बाईपास पर नव निर्मित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 546.75 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल के साथ ही उन्होंने कैंचीधाम बाईपास का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंचीधाम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी अधिकारियों से ली और 39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही बहुमंजिला वाहन पार्किंग और अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कैंचीधाम में बहुमंजिला पार्किंग बनने से श्रद्धालुओं को सुगम पार्किंग सुविधा मिलेगी तथा भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भवाली-रातीघाट बाईपास के निर्माण से यातायात और अधिक सुगम होगा, जिससे कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
सांसद ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके उपरांत उन्होंने बाबा नीब करौरी के दर्शन भी किए।
निरीक्षण के दौरान संजय वर्मा, भावना मेहरा, गोपाल रावत, शिवांशु जोशी, प्रकाश आर्या, हिमांशु बिष्ट, आशु चंदोला, अखिलेश सेमवाल, नीरज बिष्ट, शुभम कुमार, वैभव आनंद, धीरज तिवाड़ी, मदन मोहन कैड़ा, उपजिलाधिकारी मोनिका, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार तथा रत्नेश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महिला समूहों की संयुक्त बैठक में दी गई सगंध पौधों तथा रीप परियोजना की जानकारी
-योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाना मुख्य लक्ष्य : राधा कुल्याल
नैनीताल जनपद के ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में शुक्रवार को हरीनगर और जंगलिया गांव के महिला समूहों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सगंध पौधा केंद्र तथा रीप परियोजना के पदाधिकारियों ने सहभागिता की और ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान नैनीताल के जिला प्रभारी शंकर लाल सागर ने सुगंधित पौधों के रोपण, संरक्षण और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। प्रोजेक्ट एसोसिएट डॉ. मोहित पांडे ने दालचीनी के पौधरोपण और उसके व्यावसायिक उपयोग की जानकारी दी। अभिषेक ने मूल्य संवर्धन और विपणन की संभावनाओं पर चर्चा की। अंजू पांडे और मीना कुल्याल ने रीप परियोजना तथा महिला समूहों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।
बैठक के दौरान जंगलिया गांव और हरीनगर के 18 महिला समूहों को प्रति समूह औजार किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि ग्रामीणों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका बढ़ानी चाहिए, तभी ऐसे आयोजनों की सार्थकता सिद्ध होगी।
इस अवसर पर ब्लॉक भीमताल से कीर्ति बल्लभ जोशी, क्लस्टर अध्यक्ष रेखा कुल्याल, लीला कुल्याल, ममता आर्य, इंद्रा देवी, भावना देवी, सरोज कुल्याल, हेमा देवी, ममता कुल्याल, कमला देवी, रमा कुल्याल, रीता कुल्याल, मनोज कुल्याल, रोहित पलड़िया, संजय पड़ियार सहित पांच दर्जन से अधिक काश्तकार उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 20 Feb 2026) :
Nainital News 20 Feb 2026, Nainital Multi Purpose Camp Beneficiaries 2026 CRST College, Kumaun University Ethical Writing Skill Workshop Bhimtal, Devbhoomi Excellence Award Geeta Tiwari Lalit Tiwari, Nainital News 20 Feb 2026, Nainital Multi Purpose Camp Beneficiaries 2026 CRST College, Kumaun University Ethical Writing Skill Workshop Bhimtal, Devbhoomi Excellence Award Geeta Tiwari Lalit Tiwari, Ajay Bhatt Bhowali Bypass Bridge Inspection Update, Kainchi Dham Multilevel Parking Development News, Uttarakhand Government Outreach Camp Benefits Report, REAP Project Aromatic Plants Training Nainital, Women Self Help Groups Tool Kit Distribution Uttarakhand, PM Usha Meru Academic Workshop AI Ethics India, Uttarakhand Rural Development And Infrastructure Update, #NainitalNews #KumaunUniversity #UttarakhandDevelopment #GovernmentCamp #DevbhoomiExcellence #AjayBhatt #KainchiDham #WomenSelfHelpGroups #AromaticPlants #EducationWorkshop
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।