नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जून 2025 (Vimal Chaudhary Appointed Olympic Vice President)। नैनीताल के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष तथा पूर्व उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड साइकिलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष विमल चौधरी को उत्तरांचल ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके बाद उन्हें नगर कांग्रेस कमेटी के साथ ही भाजपा सहित राजनीति एवं खेल जगत से बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया, जबकि कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने भी उन्हें बधाई दी है।
निर्विरोध हुआ निर्वाचन (Vimal Chaudhary Appointed Olympic Vice President)
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस रुद्रपुर में आयोजित उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य सभा के बाद पूर्व विधायक महेश नेगी को दूसरी बार, अगले 4 वर्षों के लिये अध्यक्ष, डॉ. डीके सिंह को महासचिव, विमल चौधरी को उपाध्यक्ष व महेश जोशी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
गौरतलब है कि हाल में राज्य में आयोजित हुए राष्ट्रीय खेलों में माउंटेन बाइकिंग को शामिल करने एवं इसे नैनीताल जनपद के सातताल में आयोजित करने में श्री चौधरी की बड़ी भूमिका रही है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पदक भी जीते।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Vimal Chaudhary Appointed Olympic Vice President, Uttaranchal Olympic Association, Vimal Chaudhary, Wave of happiness, Vice President of Uttaranchal Olympic Association, Vimal Chaudhary Uttarakhand, Uttaranchal Olympic Association, Vimal Chaudhary Vice President, Uttarakhand Sports News, Nainital Sports Personality, Nainital Businessman News, Uttarakhand Cycling Federation, Mountain Biking Uttarakhand, Sattal National Games, BJP Leader Felicitation, Congress Nainital News, Mahesh Negi Olympic Association, DK Singh Secretary News, Mahesh Joshi Treasurer, Uttarakhand Sports Elections, Unopposed Sports Elections, Uttarakhand Sports Development, National Games Uttarakhand, Sports Federation Appointments, Vimal Chaudhary Felicitation,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















