Haridwar-Harsh Firing During a Wedding Ceremony
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 8 अक्टूबर 2024 (Young advocate shot dead in Haldwani by Brother) हल्द्वानी के कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में सोमवार देर रात अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब घटी जब रामलीला मंचन के दौरान उमेश नैनवाल का बेटा परशुराम की भूमिका निभा रहा था। हत्या का आरोप उमेश के चचेरे भाई दिनेश नैनवाल पर है, जो कि कमलुवागांजा स्थित एक पब्लिक स्कूल का मालिक है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर तमंचा फेंककर फरार हो गया।

अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत

इस घटना के बाद जिला बार एसोसिएशन ने घटना की घोर निंदा करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया है और आज न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की है। साथ ही न्यायाधीशों से भी आज किसी भी मामले में एकतरफा आदेश पारित न करने का अनुरोध किया है।

जमीन विवाद बना हत्या का कारण (Young advocate shot dead in Haldwani by Brother)

(Young advocate shot dead in Haldwani by Brother) पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय अधिवक्ता उमेश नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच पिछले डेढ़ साल से 20 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह जमीन उनके घर के बीच स्थित थी, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये है। सोमवार रात करीब 11.30 बजे रामलीला कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दिनेश ने उमेश के पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही उमेश जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल कुसुमखेड़ा स्थित सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पहले से जताया था जान का खतरा

उमेश नैनवाल ने छह महीने पहले मुखानी थाने में जान का खतरा जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने दिनेश द्वारा धमकाए जाने का जिक्र किया था। इसके बावजूद पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आज यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। मृतक के परिवार ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि अगर समय रहते पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की होती, तो शायद यह घटना न होती।

यह भी पढ़ें :  25 वर्षीय आईएएस अंशुल भट्ट ने ग्राहक बनकर पकड़ा बिना पंजीकरण के चल रहा होटल और किया सील, प्रश्न-जनपद मुख्यालय में प्रशासन ऐसी ही स्थितियों में मौन क्यों...?

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। एसएसपी पीएन मीणा के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और जांच जारी है।

जमीन विवाद ने ले ली जान

प्रदीप नैनवाल, जो उमेश के छोटे भाई हैं, ने बताया कि जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा था। इस विवाद के कारण पहले भी दोनों भाइयों के बीच तनातनी हो चुकी थी। दिनेश ने इस बार रामलीला के दौरान उमेश पर हमला किया, जब वह अपने बेटे का अभिनय देखने के लिए वहां पहुंचे थे। घटना के बाद रामलीला मंचन रोक दिया गया और पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बढ़ा दी है। (Young advocate shot dead in Haldwani by Brother)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Young advocate shot dead in Haldwani by Brother, Nainital News, Haldwani News, Murder of Advocate, Murder. Hatya, Young advocate shot dead in Haldwani by Brother, Young advocate shot dead in Haldwani, advocates abstain from judicial work, Adhivakta Nyayik Karyon se Virat, Advocate Umesh Nainwal shot dead in Haldwani, Advocate Umesh Nainwal shot dead,)

यह भी पढ़ें :  राहत का समाचार : जंगली जानवरों के हमले में घायल व्यक्तियों के इलाज पर उत्तराखंड सरकार उठाएगी ₹15 लाख तक खर्च, शासनादेश जल्द

Avatar of डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार

By डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार

‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, 'कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार' एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You missed