नवीन समाचार, हरिद्वार, 10 दिसंबर 2023 (Bachchon ki Hatya)। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बालक का शव एक झुग्गी झोपड़ी में पॉलीथीन के बैग में पड़ा मिला। बच्चे के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ मिला। उसकी आंख और जबड़े के साथ ही एक हाथ को चूहों ने कुतर दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने पुलिस और सीआईयू की टीम को मामले के खुलासे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः हरदोई यूपी निवासी व वर्तमान में चमगादड़ टापू बस्ती की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले ई-रिक्शा चालक राजेश का दूसरे नंबर का 6 वर्षीय अजीत बीती शाम वह दुकान से मोमबत्ती लेने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद से घर वापस नहीं लौटा। पिता व परिवारजनों ने बच्चे की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। तभी राजेश की झोपड़ी से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक झुग्गी झोपड़ी में बच्चे का शव पॉलीथिन के बैग में पड़ा मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बच्चे के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ मिला। उसकी आंख और जबड़े के साथ ही एक हाथ को चूहों ने कुतर दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उससे बड़ी एक बहन है और एक तीन माह का छोटा भाई है।
बताया गया है कि राजेश अपने परिवार के साथ दो महीने पहले ही हरदोई से हरिद्वार आया था। यहां झुग्गी झोपड़ी डालकर चमगादड़ टापू पर रहकर ई-रिक्शा चलाता था। इसलिये किसी रंजिश आदि का भी पता नहीं चल रहा है। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि हर पहलू से जांच जांच की जा रही है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : सनसनीखेज मामला (Bachchon ki Hatya) : महिला ने पड़ोस की 3 वर्षीय इकलौती बेटी को मार डाला….
नवीन समाचार, सितारगंज, 13 नवंबर 2023। सितारगंज में एक 3 वर्षीय बच्ची की हत्या (Bachchon ki Hatya) होने का दर्दनाक व सनसनीखेज समाचार है। हत्या का आरोप बच्ची की रिश्ते की ताई पर लगा है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद बच्ची के पिता की तहरीर पर ताई के विरुद्ध संदेह के आधार पर अभियोग दर्ज कर लिय हैा। हत्या के पीछे की वजह भी गंभीर है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार दोपहर निकटवर्ती ग्राम नया गांव निवासी 3 वर्षीय बालिका आयत पुत्री महफूज खान को उसकी मां फिजा बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंची थी। सीएमएस डॉ. अभिलाषा पांडे ने बालिका को देखा और मृत घोषित कर दिया। चिकित्सालय प्रशासन ने बच्ची की मौत को संदिग्ध मानते हुय पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को पिता महफूज ने बताया की आयत शनिवार दोपहर आंगन में खेल रही थी। इसी बीच वह गायब हो गयी। उसे तलाशा गया तो वह घर के सामने बन रहे मकान के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली। पिता ने बताया कि सीसीटीवी में उसकी बच्ची आयत पड़ोसी महिला मुस्कान पत्नी मकदूम के घर जाती दिखी। कुछ देर बाद मुस्कान आयत को बाथरूम में रखकर लौटती दिखी।
मामले में कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि जब आयत को अचेतवस्था में अस्पताल लाया गया था, तब हत्यारोपित रिश्ते की ताई मुस्कान भी आयत और उसकी मां फिजा के साथ अस्पताल पहुंची थी। मां फिजा जब अपनी बच्ची को लेकर इमरजेंसी के कक्ष में गई, तब मुस्कान टेंपो में ही बैठी रही। वह बार-बार बेहोश होने की बात भी बताती रही।
वही परिजनों के अनुसार मुस्कान आयत की नजदीकी रिश्ते में ताई लगती है। कुछ दिन पूर्व मुस्कान की नवजात बेटी की मौत हो गई थी। इसके बाद वह झगड़ा करने लगी थी। मुस्कान आयत की मां की छींटाकशी करने से ईर्ष्या भी रखती थी।
इधर आयत की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है। आयत की मां गर्भवती है। पिता ई-रिक्शा चलाता है। आयत इकलौती बेटी थी। उसकी मौत से मां और पिता बेसुध हैं। पिता ने सोशल मीडिया में हाल में उसके साथ दो वीडियो डाली हैं, जिसमें वह अपनी बेटी से काफी प्यार जता रहा है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो यहां क्लिक कर हमें सहयोग करें..यहां क्लिक कर हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से, यहां क्लिक कर हमारे टेलीग्राम पेज से और यहां क्लिक कर हमारे फेसबुक ग्रुप में जुड़ें। हमारे माध्यम से अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें (Bachchon ki Hatya) : 14 वर्षीय बच्ची के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया, पिता पर हत्या का आरोप (Bachchi ki Hatya)
नवीन समाचार, किच्छा, 30 मई 2023 (Bachchon ki Hatya)। बीते दिनों किच्छा में हुई एक किशोरी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड आ गया है। किशोरी के मामा ने किशोरी के पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद किशोरी के शव को कब्र से शव बाहर निकलवाया गया है।
(Bachchon ki Hatya) पुलिस ने कब्र से निकाले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्यवाही की जायेगी। यह भी पढ़ें : पर्यटन नगरी में बड़ा हादसा, स्कूटी सहित खाई में गिरी युवती, मौत
(Bachchon ki Hatya) पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरोलीकलां किच्छा निवासी 14 वर्षीय सोनी पुत्री जाकिर अली की बीती 22 मई तो संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में सोनी के मामा गुड्डू ने आरोप लगाया कि सोनी की उसके पिता जाकिर ने ही हत्या की और मामला न खुले इसलिए शव को रातों-रात कब्र में दफन कर दिया।
(Bachchon ki Hatya) इस मामले में गुड्डू ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र दिया था। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के व्यवसायी की बालाजी से लौटते हुए यूपी में दुर्घटना में मौत, पत्नी-बच्चे भी थे साथ में
(Bachchon ki Hatya) इसके बाद एसडीएम की अनुमति पर बीती देर शाम नायब तहसीलदार सुदेश चंद्र बुधलाकोटी की देखरेख में एसओ और महिला एसआई दीपा अधिकारी की मौजूदगी में कब्र खोदकर सोनी के शव को बाहर निकाला गया।
(Bachchon ki Hatya) पुलिस ने रुद्रपुर में शव को पोस्टमार्टम कराने के बजाय उसे हल्द्वानी भेजा और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुनः शव को दफनाया गया। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं। 

