कांग्रेस के कल ‘कमिश्नरी घेराव’ से पहले भाजपा का ‘कांग्रेस घेराव’, पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 20 अक्टूबर 2024 (Congress-Commisionery Gherav-BJP-Congress Gherav)। रविवार को भाजपा की स्थानीय विधायक सरिता आर्य, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ एवं दायित्वधारी दिनेश आर्य आदि भाजपा नेताओं ने नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता में सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी। देखें वीडिओ :

यह भी पढ़ें :  रामनगर वन प्रभाग के बेला बीट में बाघ के हमले से युवक की मौत, जंगल से क्षत-विक्षत शव मिला, पहचान के लिए डीएनए जांच

(Congress-Commisionery Gherav-BJP-Congress Gherav)
पत्रकार वार्ता करते भाजपा विधायक सरिता आर्य एवं अन्य भाजपा नेता।

इनमें फड़ व्यापारियों को पंत पार्क से नहीं हटाने, लकड़ी टाल में रह रहे परिवारों को विस्थापित नहीं करने और मेट्रोपोल व कैंट क्षेत्र में एक नई पार्किंग का निर्माण करने जैसी प्रमुख बातें कहीं, साथ ही कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर हमले किये। माना जा रहा है कि भाजपा की आज की पत्रकार वार्ता एक दिन बाद यानी सोमवार को विपक्षी कांग्रेस पार्टी द्वारा आहूत कमिश्नरी के घेराव कार्यक्रम को देखते हुए की गयी है, जिसमें कांग्रेस पार्टी दो दर्जन बिंदुओं पर भाजपा को घेरने जा रही है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। बताया गया कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा और ऊर्जा प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए मेट्रोपोल क्षेत्र में सतही पार्किंग और कैंट क्षेत्र में एक नई पार्किंग तथा नगर में मल्टी-स्टोरी का निर्माण करने के भी दावे दिये गये। लकड़ी टाल में रह रहे परिवारों और फड़ व्यापारियों को पंत पार्क से नहीं हटाने तथा उनकी आजीविका सुरक्षित रखी जाने की बात भी कही गयी।

बताया गया कि खनन से राज्य सरकार को 1200 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोटाबाग में एक हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा भवाली सेंटोरियम से कैंची बायपास मार्ग को 15 जून से पहले चालू करने का भी दावा किया गया।

विधायक सरिता आर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार और चोरी व्यापक स्तर पर होती थी, जबकि भाजपा ने पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी है। पत्रकार वार्ता में हुकुम सिंह कुंवर, आनंद बिष्ट, मनोज साह जगती सहित सहित कई प्रमुख भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर में सिर पर हेलमेट और पैरों में सुरक्षा जूतों के बावजूद भीषण सड़क दुर्घटना, स्कूटी सवार मृतकों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई...

कांग्रेसियों ने दिया कमिश्नरी घेराव की तैयारियों को अंतिम रूप (Congress-Commisionery Gherav-BJP-Congress Gherav)

नैनीताल। इधर रविवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पूर्व विधायक संजीव आर्य की अगुवाई में कल सोमवार को आयोजित होने वाले कमिश्नरी कार्यक्रम के लिये नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल के साथ डीएसए मैदान में मंच निर्माण सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया। श्री आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास पीछे और लव, लैंड व थूक जिहाह जैसे सांप्रदायिक मुद्दे किये जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसके विरुद्ध जनता को जागरूक करने एवं पार्टी जनों को सक्रिय करने के लिये यह कार्यक्रम रखा है।

इससे पहले रुद्रपुर व हल्द्वानी में ऐसे ही कार्यक्रम हुए हैं। आगे अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आदि पर्वतीय क्षेत्रों में भी ऐसे ही कार्यक्रम रखे जाएंगे। कहा कि कमिश्नरी घेराव के दौरान भाजपा सरकार को दो दर्जन मुद्दों पर घेरते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यालय में आहूत इस पहले राजनीतिक कार्यक्रम के लिये जहां कांग्रेसजनों में उत्साह नजर आ रहा है, वहीं भाजपा भी इससे सतर्क नजर आ रही है। जिसे आज हुई भाजपा की पत्रकार वार्ता से साफ तौर पर देखा जा सकता है। (Congress-Commisionery Gherav-BJP-Congress Gherav)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

यह भी पढ़ें :  बाजपुर के बिचपुरी में 64 बीघा भूमि अतिरिक्त सीलिंग घोषित कर राज्य सरकार में की गई निहित, सर्वोच्च और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई

(Congress-Commisionery Gherav-BJP-Congress Gherav, Nainital News, Political News, BJP, Congress, Press Conference, BJP, Congress, Development, Uttarakhand, Smart Meter, Parking, Nainital, Mining Revenue, Helipad, Road Construction, Commissoionery Gherav, Before Congress’s ‘Commissioner’s siege’ tomorrow, BJP’s ‘Congress siege’, information given in Press Conference,)