(Driver Died Sleeping in Car) (Haridwar-Engineer Suicide by Suffocating CO3 Gas) (Road accident in Gaulapar-Furniture Businessman) (Revenue Assistant Rajendra-s Suspicious Death (Rudrapur-BSc student Found Hanging from Noose (Businessman Died under Suspicious Circumstances) (Haridwar-Person died by Burning Alive asNainital) (Farmers Death by Bullet-Suspicious Circumstances) (Haldwani-Road Accident-BDC Members Husband Died) (Person Died in an Accident-Son Seriously Injured) (BJP Leaders Son Dies by Suicide in Market-Family) (BJP leaders son commits suicide in the middle of) (Traffic Jam Took the Life of a 40Year Shopkeeper) Haldwani-2 Bodies Found on Highway-Railway Track Dead Dody Kept Travelling in Bagh Express Train)
इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 15 दिसंबर 2024 (Nainital-Driver found Dead in Taxi in Suspicious) नैनीताल नगर की तल्लीताल धर्मशाला के पास पार्क की गई एक टैक्सी में एक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

(Nainital-Driver found Dead in Taxi in Suspicious)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह टैक्सी में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 आपातकालीन सेवा की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय दिलीप निवासी सितारगंज के रूप में हुई है। वह तल्लीताल निवासी दीपेश भट्ट की टैक्सी चलाने का कार्य करता था।

रात्रि में टैक्सी की पिछली सीट पर सोया था, सुबह निष्चेत मिला (Nainital-Driver found Dead in Taxi in Suspicious)

बताया गया है कि शनिवार देर शाम दिलीप ने तल्लीताल जीआईसी के पास अपनी टैक्सी पार्क की और पीछे की सीट पर लेट गया था। रविवार सुबह जब टैक्सी के मालिक दीपेश भट्ट ने दिलीप को फोन किया, तो फोन न उठाने पर उन्होंने उसके साथी राजकुमार से टैक्सी के पास जाकर देखने को कहा। राजकुमार ने टैक्सी में झांककर देखा तो दिलीप अंदर लेटा हुआ था। आवाज देने और हिलाने पर भी जब वह नहीं उठा, तो राजकुमार ने पुलिस को सूचित किया।

इस पर घटना स्थल पर पहुंचे तल्लीताल थाना प्रभारी रमेश बोरा, चीता मोबाइल के वरिष्ठ आरक्षी अमित गहलोत ने उसे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। (Nainital-Driver found Dead in Taxi in Suspicious)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

यह भी पढ़ें :  दो बच्चों की मां का भतीजे ने चुराया दिल, प्रेम विवाह कर दोनों घर चलाने बन गए 'बंटी-बबली' जैसे चोर और….

(Nainital-Driver found Dead in Taxi in Suspicious, Nainital News, Suspicious Death, Driver’s Death, Death in Taxi, Suspicious Circumstances, Suspicious, Driver found dead in taxi under suspicious circumstances,) 

Avatar of डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार

By डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार

‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, 'कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार' एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You missed