EnglishInternational Phonetic Alphabet – SILInternational Phonetic Alphabet – X-SAMPASystem input methodCTRL+MOther languagesAbronAcoliадыгэбзэAfrikaansअहिराणीajagbeBatak AngkolaአማርኛOboloالعربيةঅসমীয়াаварتۆرکجهᬩᬮᬶɓasaáBatak Tobawawleбеларускаябеларуская (тарашкевіца)Bariروچ کپتین بلوچیभोजपुरीभोजपुरीẸdoItaŋikomBamanankanবাংলাབོད་ཡིག།bòo pìkkàbèromबोड़ोBatak DairiBatak MandailingSahap Simalunguncakap KaroBatak Alas-KluetbuluburaብሊንMə̀dʉ̂mbɑ̀нохчийнchinook wawaᏣᎳᎩکوردیAnufɔЧăвашлаDanskDagbaniдарганdendiDeutschDagaareThuɔŋjäŋKirdkîडोगरीDuáláÈʋegbeefịkẹkpeyeΕλληνικάEnglishEsperantoفارسیmfantseFulfuldeSuomiFøroysktFonpoor’íŋ belé’ŋInternational Phonetic AlphabetGaगोंयची कोंकणी / Gõychi Konknni𐌲𐌿𐍄𐌹𐍃𐌺𐌰 𐍂𐌰𐌶𐌳𐌰ગુજરાતીfarefareHausaעבריתहिन्दीछत्तीसगढ़ी𑢹𑣉𑣉HoHrvatskiհայերենibibioBahasa IndonesiaIgboIgalaгӀалгӀайÍslenskaawainAbꞌxubꞌal PoptiꞌJawaꦗꦮქართული ენაTaqbaylit / ⵜⴰⵇⴱⴰⵢⵍⵉⵜJjuадыгэбзэ (къэбэрдеибзэ)KabɩyɛTyapkɛ́nyáŋGĩkũyũҚазақшаភាសាខ្មែរಕನ್ನಡ한국어kanuriKrioकॉशुर / کٲشُرКыргызKurdîKʋsaalLëblaŋoлаккулезгиLugandaLingálaລາວلۊری شومالیlüüdidxʷləšucidmadhurâमैथिलीŊmampulliMalagasyKajin M̧ajeļമലയാളംМонголᠮᠠᠨᠵᡠManipuriма̄ньсиဘာသာမန်mooreमराठीမြန်မာ閩南語 / Bân-lâm-gú閩南語(漢字)閩南語(傳統漢字)Bân-lâm-gú (Pe̍h-ōe-jī)Bân-lâm-gú (Tâi-lô)KhoekhoegowabNorsk (bokmål)नेपालीनेपाल भाषाli nihanawdmNorsk (nynorsk)ngiembɔɔnߒߞߏSesotho sa LeboaThok NaathChichewaNzemaଓଡ଼ିଆਪੰਜਾਬੀPiemontèisΠοντιακάⵜⴰⵔⵉⴼⵉⵜTarandineрусскийसंस्कृतсаха тылаᱥᱟᱱᱛᱟᱞᱤ (संताली)सिंधीکوردی خوارگDavvisámegiellaKoyraboro SenniSängöⵜⴰⵛⵍⵃⵉⵜတႆးසිංහලᠰᡞᠪᡝSlovenčinaСрпски / srpskiSesothoSENĆOŦENSundaSvenskaŚlůnskiதமிழ்ತುಳುతెలుగుไทยትግርኛትግሬцӀаӀхна мизSetswanaChiTumbukaTwiⵜⴰⵎⴰⵣⵉⵖⵜудмуртУкраїнськаاردوOʻzbekchaꕙꔤTshiVenḓaVènetoWaaleWolofLikpakpaanlYorùbá中文中文(中国大陆)中文(简体)中文(繁體)中文(香港)中文(澳門)中文(马来西亚)中文(新加坡)中文(臺灣)Help इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 14 दिसंबर 2024 (BJP candidate from Nainital and Bhawali decided)। उत्तराखंड शासन के द्वारा निकाय चुनाव के लिये आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करने के साथ राज्य के अधिकांश निकायों में राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं। यहां नैनीताल की बात करें तो निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सहित अनेकों दावेदारों की उम्मीदों को भारी झटका लगा है। इसलिये भी कि पूर्व में भी कई बार अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित रही नैनीताल नगर पालिका के लिये इस बार भी अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित होने की राजनीतिक जानकार भी उम्मीद नहीं जता रही थी, हालांकि ‘नवीन समाचार’ ने अगस्त 2024 में ही यानी 4 माह पूर्व ही ऐसी संभावना जता दी थी। यह भी पढ़ें : नैनीताल में लगे भाजपा नेता के होर्डिंग चर्चा में, भाजपा के नेता ही सशंकितयह भी पढ़ें : एम्स ऋषिकेश में चमोली के दंपति ने नौ दिन के मृत नवजात का देहदान किया, चिकित्सा शोध को मिला मानवता का बड़ा योगदाननैनीताल में लगे भाजपा नेता के होर्डिंग चर्चा में, भाजपा के नेता ही सशंकितउल्लेखनीय है कि भाजपा से वर्तमान विधायक सरिता आर्य के पुत्र मोहित आर्य सहित केएल आर्य, मनोज कुमार, रोहित भाटिया व अतुल पाल आदि ने आवेदन किये थे, जबकि पद के अनारक्षित होने की स्थिति के लिये एक दर्जन से अधिक दावेदार थे। बहरहाल, अब जबकि अध्यक्ष पद के लिये आरक्षण की अनंतिम स्थिति साफ हो गयी है, ऐसे में लग रहा है कि भाजपा से टिकट मोहित आर्य को मिल सकता है, इस हेतु विधायक सरिता आर्य को अग्रिम बधाइयां भी मिलने लगी हैं।लोग यह भी कह रहे हैं कि मोहित अपनी माता की तरह राजयोग लेकर आये हैं। जिस तरह सरिता आर्य को एक सामान्य गृहणी और नितांत गैर राजनीतिक होने के बावजूद अचानक कांग्रेस पार्टी से नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष का पद आरक्षित होने की स्थिति में टिकट मिला और उन्होंने अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ने के बावजूद चुनाव जीता और फिर विधायक भी बनीं, मोहित भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलेंगे। हालांकि उनके विरोधियों की मानें तो वह भी व्यक्तिगत तौर पर गैर राजनीतिक नजर आते हैं, और आम लोगों से अधिक बात-व्यवहार नहीं रखते हैं।भाजपा के लिये इतिहास रचने का मौका उल्लेखनीय है कि भाजपा देश की दूसरी सबसे पुरानी नैनीताल नगर पालिका के इतिहास में कभी भी चुनाव नहीं जीत पायी है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी के लिये यहां चुनाव में जीत के साथ इतिहास रचने का मौका होगा। यह भी पढ़ें : नैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिये भाजपा ने 22 नाम पार्टी नेतृत्व को भेजे ! खाता खोलने-इतिहास बनाने की चुनौतीनैनीताल नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिये भाजपा ने 22 नाम पार्टी नेतृत्व को भेजे ! खाता खोलने-इतिहास बनाने की चुनौतीनैनीताल नगर पालिका में ‘ट्रिपल इंजन’ की आवश्यकता: नवीन (BJP candidate from Nainital and Bhawali decided)नैनीताल। निकाय चुनावों में एक वर्ष तक प्रशासकों को बैठाने के बाद भी अभी तक निकाय चुनावों की कोई तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन ओबीसी आरक्षण को राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इससे पूर्व ही दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा व कांग्रेस से निकाय चुनाव में पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी पेश की जा रही है।इसी कड़ी में भाजपा से नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के अनारक्षित होने की स्थिति के लिए अपनी दावेदारी पेश करने वाले उच्च न्यायालय नैनीताल के युवा अधिवक्ता और भाजपा आईटी सेल के संयोजक नवीन जोशी ‘कन्नू’ ने कहा कि वह विगत 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और कई निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाई है।यह भी पढ़ें : नैनीताल : धारी ब्लॉक के खटियाखाल में गुलदार के हमले से महिला की मृत्यु, 15 दिनों में तीसरी घटना से ग्रामीणों में रोष‘नवीन समाचार’ की ओर से पाठकों से विशेष अपील:3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं। आज के समय में स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को बनाए रखना आसान नहीं है। डिजिटल मंच पर समाचारों के संग्रह, लेखन, संपादन, तकनीकी संचालन और फील्ड रिपोर्टिंग में निरंतर आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता होती है। ‘नवीन समाचार’ किसी बड़े कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त रहकर कार्य करता है, इसलिए इसकी मजबूती सीधे-सीधे पाठकों के सहयोग से जुड़ी है। ‘नवीन समाचार’ अपने सम्मानित पाठकों, व्यापारियों, संस्थानों, सामाजिक संगठनों और उद्यमियों से विनम्र अपील करता है कि वे विज्ञापन के माध्यम से हमें आर्थिक सहयोग प्रदान करें। आपका दिया गया विज्ञापन न केवल आपके व्यवसाय या संस्थान को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँचाएगा, बल्कि स्वतंत्र पत्रकारिता को भी सशक्त बनाएगा। अग्रिम धन्यवाद। कहा कि वह नगर पालिका नैनीताल में भाजपा को पहली बार अध्यक्ष पद पर प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए कार्य करेंगए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार में विकास ने गति पकड़ी है। विकास की गाड़ी नैनीताल में भी चले और जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण हो, इस हेतु यहां भाजपा के अध्यक्ष की जीत के साथ ‘ट्रिपल इंजन’ की आवश्यकता है।नैनीताल नगर पालिका के चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश (BJP candidate from Nainital and Bhawali decided)नैनीताल। नगर पालिका चुनाव को लेकर आज नैनीताल क्लब में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नैनीताल जिला प्रभारी कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नैनीताल की विधायक सरिता आर्य और नगर पालिका चुनाव प्रभारी कमल नयन जोशी की उपस्थित में बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिला प्रभारी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका चुनाव के लिए बनाए गए शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर नगर पालिका नैनीताल के अध्यक्ष और सभासद के पदों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा।यह भी पढ़ें : दो बच्चों की मां का भतीजे ने चुराया दिल, प्रेम विवाह कर दोनों घर चलाने बन गए 'बंटी-बबली' जैसे चोर और….मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जनता का भाजपा के प्रति सकारात्मक रुझान बताते हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलने का विश्वास जताया।विधायक सरिता आर्य ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने पूर्ण मनोयोग से काम किया, उसी प्रकार नगर पालिका चुनाव में भी वे अपना योगदान देंगे। चुनाव प्रभारी कमल नयन जोशी ने चुनाव संचालन समिति और कार्यालय की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए नगर के 15 वार्डों के लिए अलग-अलग प्रभारियों की घोषणा की। भवाली में यह स्थिति (BJP candidate from Nainital and Bhawali decided)वहीं भवाली में नगर पालिका अध्यक्ष पद की बात करें तो महिलाओं के लिये आरक्षित इस सीट पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना बिष्ट को भाजपा का संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है। मीना वर्ष 2013 में भवाली की पालिकाध्यक्ष बनी थीं और 2018 में भी प्रत्याशी थीं, लेकिन तब भाजपा ने उन की जगह तभी यशपाल आर्य के साथ कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आये संजय वर्मा को टिकट दिया था और संजय चुनाव जीते थे। इस प्रकार भवाली सीट पिछले 2 चुनाव से लगातार भाजपा के पास है और यहां मीना बिष्ट के रूप में भाजपा लगातार तीसरी जीत की राह पर नजर आ रही है। (BJP candidate from Nainital and Bhawali decided)आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (BJP candidate from Nainital and Bhawali decided, Nainital News, Nikay Chunav, Political News, Nainital, Bhowali, Triple Engine, Mohit Sah, Sarita Arya, Meena Bisht, Palikadhyaksh, So the BJP candidate from Nainital and Bhawali is decided, Will the ‘triple engine’ be installed for the first time,) Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...Related Post navigationकुमाऊं विवि का दीक्षांत समारोह, मदर्स हार्ट स्कूल में दीक्षांत समारोह, वानिकी विषय शुरू करने की मांग, डॉ. वीना की उपलब्धि व राष्ट्रीय लोक अदालत पत्नी व उसके पूर्व मित्र ने पति को पीटा, शादी को हुए हैं मात्र 6 माह…