नाई की दुकान पर युवक के पेट में घोंप दिया गया चाकू, गंभीर रूप से घायल..

नवीन समाचार, हरिद्वार, 24 अगस्त 2024 (Young Man stabbed in stomach at a Barber Shop)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लक्सर के एक गांव में बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर उस्तरे से हमला किये जाने की घटना सामने आयी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
दुकान पर पहले बाल काटने को लेकर हुआ विवाद (Young Man stabbed in stomach at a Barber Shop)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के याहियापुर गांव निवासी गोविंद लक्सर की एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत है, ड्यूटी से घर लौटते हुए वह प्रह्लादपुर गांव स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया। उसी दौरान प्रह्लादपुर निवासी दीपक, अंकित, शुभम, और पंकज भी दुकान पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने गोविंद को कुर्सी से जबरन उठाने का प्रयास किया, ताकि वे पहले अपने बाल कटवा सकें।
गोविंद ने पहले आने की बात कही तो युवकों ने नाराज होकर नाई की दुकान से उस्तरा उठाकर गोविंद के पेट में हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपितों ने ईंट से उसके सिर पर वार किया। नाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर गोविंद के परिजन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।
गोविंद के परिजनों ने उसे तत्काल लक्सर के सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश संदर्भित कर दिया गया। गोविंद के चचेरे भाई गौतम की शिकायत पर खानपुर थाना पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (Young Man stabbed in stomach at a Barber Shop)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Young Man stabbed in stomach at a Barber Shop, Uttarakhand, Haridwar, Laksar News young man stabbed, young man stabbed at a barber shop, barber shop, seriously injured, Prahladpur Village,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।
You must be logged in to post a comment.