अधिवक्ता व पूर्व छात्र नेता निखिल बिष्ट ने पेश की भाजपा से नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये दावेदारी
नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मई 2024 (Advocate Nikhil Bisht claimed for Palikadhyaksh)। जिला एवं उच्च न्यायालय में वकालत करने वाले पूर्व छात्र नेता-अधिवक्ता निखिल बिष्ट ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से नैनीताल नगर पालिका में अध्यक्ष पद से अपनी दावेदारी के लिये आवेदन किया है। शुक्रवार को निखिल ने जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के प्रताप भैया सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ अपनी दावेदारी को पत्रकारों के समक्ष भी रखा।

2007 से हैं राजनीति में (Advocate Nikhil Bisht claimed for Palikadhyaksh)
बताया कि वह वर्ष 2007 से 2017 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तक रहे हैं, वर्ष 2018 से भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं, और इस वर्ष हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति में न्यायिक प्रक्रिया और चुनाव आयोग के दायित्व को भी निभाया है। वह आराएसएस से भी द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षित भी है और सत्ता नहीं समाज में परिवर्तन और राष्ट्रवादी विचारों के पक्षधर हैं।
इस दौरान उपस्थित जिला बार एसोसिएशन के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों मनीष मोहन जोशी, ओंकार गोस्वामी, ज्योति प्रकाश, भानु प्रताप मोनी, दीपक रुवाली, भरत भर्ट्ट, संजय सुयाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विशाल वर्मा आदि ने बतौर अधिवक्ता एवं छात्र नेता निखिल बिष्ट का समर्थन करने की बात कही। (Advocate Nikhil Bisht claimed for Palikadhyaksh)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Advocate Nikhil Bisht claimed for Palikadhyaksh)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से ‘मन कही’ के रूप में जनवरी 2010 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











सोचिए जरा ! जब समाचारों के लिए भरोसा ‘नवीन समाचार’ पर है, तो विज्ञापन कहीं और क्यों ? यदि चाहते हैं कि ‘नवीन समाचार’ आपका भरोसा लगातार बनाए रहे, तो विज्ञापन भी ‘नवीन समाचार’ को देकर हमें आर्थिक तौर पर मजबूत करें। संपर्क करें : 8077566792, 9412037779 पर।